Get App

Business Idea: नौकरी की है टेंशन तो सिर्फ एक बार लगाएं यह पौधा, जिंदगी भर होगी लाखों रुपये की कमाई

Business Idea: तेज पत्ता की बाजार में बड़ी डिमांड है, ऐसे में इसकी खेती फायदे का सौदा साबित हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 14, 2022 पर 8:16 AM
Business Idea: नौकरी की है टेंशन तो सिर्फ एक बार लगाएं यह पौधा, जिंदगी भर होगी लाखों रुपये की कमाई
तेज पत्ता की खेती में है बंपर मुनाफा!

Business Idea: अगर आप किसी बिजनेस की तलाश में हैं, जहां बेहद कम निवेश से मोटी कमाई की जा सके, तो हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जहां एक बार आप निवेश करके जिंदगी भर लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। हम आपको एक ऐसी खेती के बारे में बता रहे हैं, जहां एक बार पौधा लगाने के बाद आराम से मोटी कमाई करते रहें। दरअसल यह तेज पत्ता की खेती (Bay leaf Farming) करने का बिजनेस। अंग्रेजी में इसे बेलीफ कहा जाता है।

बाजार में तेज पत्ता की काफी डिमांड है। ऐसे में इसकी खेती मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है। तेज पत्ता की खेती करना बेहद ही सरल होने के साथ ही काफी सस्ता भी है। इसकी खेती से किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। तेज पत्ता कई काम आता है।

सरकार से मिलती है आर्थिक सहायता

तेज पत्ता की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड की ओर से 30 फीसदी सब्सिडी मुहैया कराई जाती है। अब बात करें इससे होने वाली आमदनी की तो तेजपत्ते के एक पौधे से करीब 3000 से 5000 रुपये तक सालाना कमाई की जा सकती है। इसी तरह के 25 पौधों से 75,000 से 1,25,000 रुपये सालाना कमाई कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें