Get App

Business Idea: 500 रुपये किलो बिकने वाले इस काले चावल की करें खेती, होगी बंपर कमाई

Business Idea: आमतौर पर चावल 100-150 रुपये किलो तक बिकता है, लेकिन यह काला चावल 250 रुपये से लेकर 500 रुपये किलो तक बिकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 07, 2022 पर 1:29 PM
Business Idea: 500 रुपये किलो बिकने वाले इस काले चावल की करें खेती, होगी बंपर कमाई
काले चावल से करें मोटी कमाई

Business Idea: अगर आप खेती के जरिए लाखों रुपये कमाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज हम आपको एक आइडिया देंगे, जिसमें आप मोटी कमाई कर सकते हैं। आज हम बात कर रहे हैं काले चावल यानी ब्लैक राइस (Black Rice) के बारे में।

इन दिनों काले चावल की मांग काफी बढ़ गई है। यह ब्लैक राइस शुगर. ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के लिए बेहद कारगर साबित हो रहा है। काले चावल की खेती सबसे ज्यादा पूर्वोत्तर के राज्यों सिक्किम मणिपुर, असम में होती है।

अब काले चावल की खेती, मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में भी शुरू हो गई है। कहा जाता है कि ब्लैक राइस पकाने पर नीले-बैंगनी रंग में बदल जाता है। यही कारण है कि इसे नीला भात के नाम से पहचाना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें