Get App

Business Idea: नौकरी छोड़ शुरू करें यह बंपर इनकम वाला बिजनेस, 9 लाख रुपये से ज्यादा का होगा मुनाफा

Business Idea: काला गेहूं बाजार में 7,000-8000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 22, 2022 पर 9:26 AM
Business Idea: नौकरी छोड़ शुरू करें यह बंपर इनकम वाला बिजनेस, 9 लाख रुपये से ज्यादा का होगा मुनाफा
काला गेहूं से बंपर कमाई की जा सकती है। यह 7000-8000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिकता है

Business Idea: अगर आप नौकरी छोड़कर खेती करना चाहते हैं, तो हम आपको एक ऐसी खेती के बारे में बता रहे हैं, जो परंपरागत खेती है, लेकिन उसकी किस्म अलग है। इन दिनों काले गेहूं और काले धान की खेती के जरिए बंपर कमाई कर रहे हैं। आज हम काले गेहूं (Black Wheat) की खेती के बारे में चर्चा कर रहे हैं। बाजार में काले गेहूं की कीमत काफी अधिक हैं। साधारण गेहूं के मुकाबले काला गेहूं 4 गुना अधिक रेट में बिकता है।

दरअसल इसकी खेती में ज्यादा खर्चा आता हैं हालांकि इसकी पैदावार से मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाजार में काला गेहूं 7000-8000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिकता हैं, जबकि नार्मल गेहूं का भाव महज 2,000 रुपये प्रति क्विंटल है।

काले गेहूं की बुवाई कब करें

काले गेहूं की खेती भी रबी मौसम में की जाती है, हालांकि इसकी बुवाई के लिए नवंबर का महीना बेहतर माना जाता है। काले गेहूं के लिए नमी बेहद जरूरी होता है। नवम्बर के बाद काले गेहूं की बुआई करने पर पैदावार में कमी आती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें