Get App

Business Idea: कम लागत में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई, जानिए कैसे करें स्टार्ट

Business Idea: आज एक ऐसा बिजनेस आइडिया बता रहे हैं, जिसे शुरू करके आप हर महीने बंपर कमाई कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 20, 2022 पर 8:34 AM
Business Idea: कम लागत में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई, जानिए कैसे करें स्टार्ट
कटलरी बनाने की यूनिट बिजनेस को सरकार की मदद से और कम निवेश करके शुरू कर सकते हैं

Business Idea: अगर आप कोई बिजनेस करना चाहते हैं तो आपको एक ऐसा बेहतर आइडिया दे रहे हैं, जिसमें आपकी बंपर कमाई होगी। इस बिजनेस को थोड़े से पैसे लगाकर स्टार्ट किया जा सकता है और महीने में अच्छी खासी कमाई हो सकती है। दरअसल आप कटलरी बनाने की यूनिट (Cutlery Manufacturing Unit) लगा सकते हैं। सबसे बढ़िया बात ये हैं कि कारोबार शुरू करने के लिए भारत सरकार की मुद्रा स्कीम (Mudra Scheme) से आपको मदद भी मिलेगी।

बता दें कि कटलरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट एक ऐसा बिजनेस है, जिसकी डिमांड हर घर में बनी हुई है। इसके अलावा कटलरी की डिमांड पार्टियों, शादियों, पिकनिक, और खाने पीने की दुकानों पर होती है। वहीं कटलरी से हैंड टूल और खेती में काम आने वाले कुछ जरूरी टूल को भी बना सकते हैं। साथ ही आप इसे बड़े लेवल पर एक्सपोर्ट भी कर सकते हैं। इसमें आप घर के प्रोडक्ट के अलावा अन्य टूल भी बना सकते हैं।

कितना होगा खर्च

आप इसमें मेटल से बने कटलरी मैन्युफैक्चरिंग (Cutlery Manufacturers Business) का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को स्टार्ट करने के लिए आपके पास सिर्फ केवल 1.14 लाख रुपये होने चाहिए। इसके लिए आप सरकार की मुद्रा स्कीम (Mudra Scheme) के तहत लोन ले सकते हैं। सेटअप के लिए आपको करीब 1.8 लाख रुपए खर्च करने होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें