Get App

Business Idea: कमाल का है बिजनेस, एक बार शुरू हो गया तो जिंदगी भर होगी पैसों की बारिश

Business Idea: सीमेंट की ईंट बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसकी शुरुआत करने के लिए सरकार से मदद भी मिल जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2022 पर 8:26 AM
Business Idea: कमाल का है बिजनेस, एक बार शुरू हो गया तो जिंदगी भर होगी पैसों की बारिश
कोयले की राख से ईंट बनाकर बंपर कमाई कर सकते हैं

Business Idea: कोरोना काल के इस दौर में अगर आप कोई बिजनेस शुरू करन चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जिसमें आप जल्द ही करोड़पति बन जाएंगे। अगर आपके पास थोड़ा बहुत खाली जमीन का कोई टुकड़ा यानी प्लॉट है, तब फिर यह बिजनेस सोने पर सुहागा होगा। आज हम आपको एक ऐसे ही बिजनस आइडिया के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको सिर्फ 2 लाख रुपये लगाने हैं (investment in Fly Ash Bricks Business) और उसके बाद हर महीने 1 लाख रुपये की कमाई होगी। ये बिजनस है फ्लाई ऐश ब्रिक्स का, जो तगड़ा मुनाफा (profit in Fly Ash Bricks Business) देगा।

फ्लाई एश ब्रिक को आम तौर पर सीमेंट की ईंट भी कहा जाता है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार भी मुद्रा योजना (Mudra Scheme) के तहत आपकी मदद भी हो जाएगी। आजकल घर और बिल्डिंग बनाने के लिए लाल ईंट की जगह थर्मल पावर प्लांट की कोयले की राख (Fly Ash) से बनी ईंटें इस्तेमाल की जाने लगी हैं। इन ईंटों का चलन छोटे कस्बों और गांव में भी शुरू हो गया है।

इसके लिए 100 गज जमीन और कम से कम 2 लाख रुपये का निवेश करना होगा। इस पर आप हर महीने एक लाख रुपये तक की कमाई आसानी से कर सकते हैं। इस बिजनेस के लिए निवेश का ज्यादातर हिस्सा मशीनरी में लगेगा। इस मशीन के जरिए ईंट बनाने के लिए कम से कम 5-6 लोगों की जरूरत पड़ती है। इससे हर दिन करीब 3,000 ईंट बनाए जा सकते हैं। इस निवेश में कच्चे माल की लागत शामिल नहीं की गई है। अगर आप ऑटोमेटिक मशीनों का इस्तेमाल करते हैं तो लागत थोड़ा बढ़ जाएगी। लेकिन इससे कमाई के मौके भी बढेंगे।

Business Idea: सिर्फ 15 हजार रुपये में घर बैठे शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने लाखों रुपये की होगी कमाई

मशीन की कीमत 10 से 12 लाख रुपये होती है। इसमें कच्चे माल के मिलावट से लेकर ईंट बनाने तक लेकर सभी कुछ इसमें शामिल है। इन मशीने के जरिए 1 घंटे में 1 हजार ईंटें बनाई जा सकती हैं। यानी इस मशीन से आप महीने में 3 से 4 लाख ईंटें बना सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें