Get App

Business Idea: हर महीने 2 लाख रुपये की कमाई के लिए शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, 90% मिलेगी सरकार से सब्सिडी

Business Idea: इस बिजनेस में आप कम लागत के जरिए लाखों रुपये महीने की कमाई आसानी से कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2021 पर 8:25 AM
Business Idea: हर महीने 2 लाख रुपये की कमाई के लिए शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, 90% मिलेगी सरकार से सब्सिडी
आज ही शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस

Business Idea: अगर आप बेहद कम निवेश के साथ मोटी कमाई करने वाले बिजनेस की तलाश में हैं तो आज हम आपको एक ऐसे सुपरहिट बिजनेस के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आप हर महीने कम से कम 2 लाख रुपये महीना कमा सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार से भी भरपूर मदद मिल जाएगी। यह बकरी पालन (Goat Farming) का बिजनेस है। बाकरी पालन बिजनेस बहुत ही फायदेमंद वाला बिजनेस है। कई लोग इस बिजनेस के जरिए मोटी कमाई कर रहे हैं।

बकरी पालन के साथ सबसे अच्छी बात है कि इसे कम स्थान और कम खर्च में शुरू किया जा सकता है। बकरी पालन एक कमर्शियल बिजनेस माना जाता है, जो किसी देश की अर्थव्यवस्था और पोषण में बहुत योगदान देता है। बकरी फार्म (Goat Farm) गांवों की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है। बकरी पालन से दूध, खाद जैसे तमाम लाभ मिलते हैं।

सरकार से मिलती है सब्सिडी

बकरी पालन के बिजनेस के लिए केंद्र सरकार से 35 फीसदी की सब्सिडी मिलती है। वहीं कई राज्य सरकारें भी सब्सिडी मुहैया कराती है। हरियाणा सरकार 90 फीसदी तक सब्सिडी दे रही है। अगर आपको इस बिजनेस को शुरू करने के लिए पैसे नहीं है तो बैंक से लोन भी ले सकते हैं। NABARD से बाकरी पालन के लिए लोन लिया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें