Business Idea: इस पेड़ की खेती घर बैठे बना देगी करोड़पति, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: मालाबार नीम के पौधे 5 साल में ही इमारती लकड़ी देने लगते हैं। इन्हें ज्यादा खाद-पानी की जरूरत नहीं रहती है

अपडेटेड Mar 21, 2022 पर 8:29 AM
यह सुपरहिट बिजनेस घर बैठे बना देगा करोड़पति

Business Idea: आज कल के इस अर्थयुग में बहुत से पढ़े लिखे लोग खेती की ओर रूख कर रहे हैं। अगर आप भी बेहद कम समय में करोड़पति बनना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं, जो सिर्फ 5 साल के भीतर आपको मालामाल कर देगा। आप मालाबार नीम की खेती (Malabar Neem Farming) करके अपनी किस्मत अजमा सकते हैं। इन पेड़ों को फसलों के साथ भी लगा सकते हैं। जिससे आपको अतिरिक्त जमीन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मालाबार नीम या मेलिया डबिया इस पेड़ को कई नाम से बुलाया जाता है। मेलियासी वनस्पति परिवार से उत्पन्न, मालाबार नीम यूकेलिप्टस की तरह तेजी से बढ़ता है। इसके पौधों को लगाते ही 2 साल के भीतर 40 फुट तक ऊंचे हो जाते हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल के किसान इस पेड़ की खेती बड़े पैमाने पर कर रहे हैं।

कैसे लगाएं पेड़


यह मालाबार नीम का पेड़ है जो साधारण नीम से थोड़ा अलग होता है। इसकी खेती सभी तरह की मिट्टी में आसानी से की जा सकती है। इसके लिए ज्यादा पानी की भी आवश्यकता नहीं पड़ती ये कम पानी में ही अच्छे से ग्रो कर सकते हैं। इसका बीज मार्च और अप्रैल महीने के दौरान बोना सबसे अच्छा माना जाता है। यह सभी प्रकार की मिट्टी में लगता है। मालाबार नीम के 4 एकड़ में 5000 पेड़ लगाए जा सकते हैं। जिसमें 2000 पेड़ खेत के बाहर वाली मेड़ पर और 3000 पेड़ खेत के अंदर मेड़ पर लगाए जा सकते हैं।

Business Idea: सिर्फ 25,000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी तगड़ी कमाई

पांच साल में ही यह इमारती लकड़ी देने लायक हो जाते है। इसका पौधा एक साल में 08 फीट की ऊंचाई तक बढ़ता है। इसके पौधों में दीमक नहीं लगने की वजह से इसकी मांग ज्यादा है। इसकी लकड़ी प्लाईवुड उद्योग (Plywood Industry) के लिए सबसे पसंदीदा प्रजाति मानी जाती है।

कितनी होगी कमाई

मालाबार नीम के पेड़ों की लकड़ी को 8 साल के बाद बेच सकते हैं। आप इसकी खेती कर 4 एकड़ में करके आसानी से 50 लाख रुपये तक कमाई की जा सकती है। एक पेड़ का वजन डेढ़ से दो टन होता है। मार्केट में कम से कम यह 500 रुपये कुंतल बिकता है। ऐसे में अगर 6000-7000 रुपये भी एक पौधा बिकेगा तो आराम से किसान लाखों रुपये कमा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।