Get App

Business Idea: एक कमरे में सिर्फ 5,000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी लाखों रुपये की कमाई

Business Idea: इस बिजनेस को घर के एक छोटे से कमरे में बेहद कम निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2021 पर 8:24 AM
Business Idea: एक कमरे में सिर्फ 5,000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी लाखों रुपये की कमाई
मशरूम की खेती से बनें लखपति

Business Idea: अगर आप घर बैठे कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और दिमाग में कोई आइडिया नहीं आ रहा है, तो आज हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं, जिसे आप अपने एक छोटे से कमरे की इसकी शुरुआत कर सकते हैं और बंपर कमाई कर सकते हैं और घर बैठे लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशरूम की खेती (Mushroom Farming) के बारे में। घर की चार दीवारी (Earn money from home) में ही आपकी कमाई शुरू हो जाएगी और न ही इसके लिए कोई खास ट्रेनिंग लेने की जरूरत होती है। आप सिर्फ 5 हजार रुपये लगाकर भी यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

होगी लाखों रुपये की कमाई

मशरूम की खेती (mushroom farming) का बिजनेस काफी बढ़िया मुनाफे वाला है। इसमें लागत का 10 गुना तक का फायदा (Profit in mushroom Farming) हो सकता है। पिछले कुछ सालों में मशरूम की डिमांड में भी तेजी आई है। ऐसे में मशरूम की खेती का बिजनेस काफी फायदेमंद हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें