Get App

Business Idea: दो लाख रुपये निवेश के साथ शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

Business Idea: नौकरी से थक गए हैं तो घर बैठे पापड़ बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं और बंपर कमाई करने के मौके हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2021 पर 8:44 AM
Business Idea: दो लाख रुपये निवेश के साथ शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई
पापड़ के बिजनेस से मोटी कमाई

Business Idea: आज कल घर बैठे तमाम छोटे-मोटे बिजनेस शुरू किए जा सकते हैं। इनमें पापड़ बनाने का बिजनस (investment in Papad Business) है। जिसे आप अपने घर से ही शुरू (How to start Papad Business) कर सकते हैं। इसे आप बहुत ही कम पैसों से शुरू कर सकते हैं और अगर आपके पापड़ का स्वाद यूनीक और खास रहा तो आप मोटी कमाई (profit in Papad Business) भी कर सकते हैं।

भारत सरकार के नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन(NSIC) ने इसके लिए एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। इसमें मुद्रा स्कीम के तहत 4 लाख रुपये का लोन सस्ते रेट पर मिल जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, 6 लाख रुपये के टोटल निवेश से करीब 30,000 किलो की प्रोडक्शन कैपेसिटी तैयार हो जाएगी। इस कैपिसिटी के लिए 250 वर्गमीटर जमीन की जरूरत पड़ेगी।

इस खर्च में फिक्स्ड कैपिटल और वर्किंग कैपिटल दोनों शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिक्स्ड कैपिटल में 2 मशीन, पैकेजिंग मशीन इक्विपमेंट जैसे खर्च शामिल हैं और वर्किंग कैपिटल में स्टाफ की तीन महीने की सैलरी, तीन महीने में लगने वाला रॉ मैटेरियल और यूटिलिटी प्रोडक्ट का खर्च शामिल है। इसके अलावा इसमें किराया, बिजली, पानी, टेलीफोन का बिल जैसे खर्च भी शामिल है।

बिजनेस में इसकी है जरूरत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें