Get App

Business Idea: नौकरी छोड़ पानी में शुरू किया गया यह बिजनेस, बना देगा करोड़पति, सरकार दे रही है सब्सिडी, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: अगर आप पैसे कमाना चाहते हैं तो मामूली पैसे लगाकर सरकार की सब्सिडी के जरिए बंपर कमाई कर सकते हैं, इसमें लागत का तीन गुना मुनाफा हासिल किया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 04, 2022 पर 1:59 PM
Business Idea: नौकरी छोड़ पानी में शुरू किया गया यह बिजनेस, बना देगा करोड़पति, सरकार दे रही है सब्सिडी, जानिए कैसे करें शुरू
सिर्फ 25,000 रुपये मोती का बिजनेस शुरू करके बंपर कमाई कर सकते हैं

Business Idea: कोरोना काल के इस दौर में अगर आप बेरोजगार हो गए हैं और रोजगार की तलाश में हैं तो आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जिसमें आप लागत का तीन गुना मुनाफा हासिल कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करना है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए 30,000 रुपये की जरूरत है। इसमें सरकार की तरफ से 50 फीसदी सब्सिडी भी मिलती है और आप लाखों लाख रुपये महीना कमाकर जल्द ही करोड़पति बन सकते हैं।

इस बिजनेस का नाम मोती का बिजनेस यानी मोती का कारोबार (Pearl Farming) है। आज के समय मोती की खेती पर लोगों को फोकस तेजी से बढ़ा है। इसकी खेती करके कई लोग मोटी कमाई कर चुके हैं। थोड़ी सी ट्रेनिंग लेकर मोती की खेती करके कोई भी अपनी किस्मत मोती की तरह चमका सकता है।

जानिए कैसे करें मोती का बिजनेस

मोती की खेती के लिए एक तालाब की जरूरत होती है। जहां सीप (मोती तैयार होता है)। इसके अलावा इसमें ट्रेनिंग की भी जरूरत है। कुलमिलाकर आपको तीन चीजों की जरूरत है। तालाब चाहें तो आप खुद के खर्च पर खुदवा सकते हैं या सरकार 50 फीसदी सब्सिडी मुहैया कराती है। उसका लाभ ले सकते हैं। सीप भारत के कई राज्यों में मिलते हैं। लेकिन दक्षिण भारत और बिहार के दरभंगा में सीप की क्वालिटी अच्छी मिलती है। इसके लिए अगर आप ट्रेनिंग लेना चाहते तो मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में ट्रेनिंग ले सकते हैं। मध्य प्रदेश के होसंगाबाद और मुंबई में मोती की खेती करने की ट्रेनिंग दी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें