Get App

Business Idea: नौकरी की टेंशन खत्म! इस बिजनेस में जल्द बन सकते हैं करोड़पति, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: इस बिजनेस को घर बैठे महिलाएं भी शुरू कर सकती हैं। शुरुआत में 8-10 हजार रुपये लगाना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2022 पर 10:01 AM
Business Idea: नौकरी की टेंशन खत्म! इस बिजनेस में जल्द बन सकते हैं करोड़पति, जानिए कैसे करें शुरू
बेहद कम निवेश के साथ शुरू करें बंपर कमाई वाला बिजनेस

Business Idea: अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं जहां हर महीने बंपर कमाई हो तो यह बिजनेस आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। इस बिजनेस की खासियत यह है कि शुरुआती दौर में आपको किसी भी तरह के लाइसेंस सार्टिफिकेट की जरूरत नहीं है और आपको भारी भरकम पैसे भी लगाने की जरूरत नहीं है। सिर्फ 8000-10,000 रुपये में इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं और हर महीने लाखों रुपये आसानी से कमा सकते हैं।

जी हां, हम बात कर रहे हैं- टिफिन सर्विस बिजनेस (Tiffin Service business) के बारे में। इस बिजनेस की घर की महिलाएं भी शुरू कर सकती हैं। इसे आप अपने घर से ही स्टार्ट कर सकते हैं।

टिफिन सर्विस बिजनेस की है अच्छी डिमांड

आज कल हर शहर में तमाम छात्र और नौकरी पेशा वाले लोग रहते हैं, जो खुद से खाना नहीं बना पाते हैं, इसलिए उन्हें टिफिन सर्विस की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आप उन लोगों की डिमांड को पूरा करने के लिए टिफिन सर्विस बिजनेस शुरू कर सकते हैं। माना जाता है कि इस बिजनेस में माउथ-पब्लिसिटी ज्यादा कामयाब होती है। आपके लिए टिफिन सर्विस बिजनेस काफी मुनाफे वाला साबित हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें