Get App

Business Idea: आ गया हर महीने लाखों रुपये कमाई करने का मौका, आज ही शुरू करें यह बिजनेस, सरकार से मिलेगी पूरी मदद

Business Idea: टिश्यू पेपर यानी नैपकीन बनाने की यूनिट लगाकर बंपर कमाई कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 31, 2021 पर 8:26 AM
Business Idea: आ गया हर महीने लाखों रुपये कमाई करने का मौका, आज ही शुरू करें यह बिजनेस, सरकार से मिलेगी पूरी मदद
नैपकीन बनाने की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से बंपर कमाई

Business Idea: अगर आप बिजनेस (Starting own business) करने की सोच रहे हैं तो पेपर नैपकिन (paper napkins) के बिजनेस में हाथ आजमा सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार भी मदद कर रही है। पेपर नैपकिन बनाने की मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट (Manufacturing unit) लगाकर कर बंपर कमाई कर सकते हैं।

आजकल के बदलते लाइफस्टाइल में टिश्यू पेपर यानी नैपकीन का इस्तेमाल बहुत अधिक होने लगा है। आम तौर पर एक टिश्यू पेपर का इस्तेमाल हाथ मुँह साफ करने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग इन दिनों करीब हर जगह जैसे रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा, ऑफिस, अस्पताल में किया जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि टिश्यू पेपर का बिजनेस कैसे शुरू करें, कितनी लागत आएगी और कितनी कमाई होगी?

कितना करें निवेश

अगर आप पेपर नैपकिन यानी टिश्यू पेपर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाना चाहते हैं तो करीब 3.50 लाख रुपये का इंतजाम करना होगा। इतने पैसे होने के बाद किसी भी बैंक के पास मुद्रा स्‍कीम के तहत लोन के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। 3.50 लाख रुपये आपके पास होने के कारण बैंक से आपको लगभग टर्म लोन के तौर पर करीब 3.10 लाख रुपये और वर्किंग कैपिटल लोन 5.30 लाख रुपये तक मिल जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें