Business Idea: देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। कुछ राज्य तो बाढ़ की चपेट में भी आ चुके हैं। मुंबई, दिल्ली जैसे शहरों में बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में बरसात के मौसम में कुछ ऐसे बिजनेस हैं, जिससे मोटी कमाई की जा सकती है। बरसात के मौसम में ये ऐसे प्रोडक्ट्स हैं, जिनकी गांव से लेकर शहरों तक भारी डिमांड रहती है। आज हम आपको छाता, रेनकोट के बिजनेस के बारे में बता रहे हैं। बरसात के मौसम में छातों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। वहीं भारत में तो अधिक गर्मी के समय भी लोग छातों का इस्तेमाल करते हैं।
