Business Idea: लॉकडाउन लग जाने पर भी इस बिजनेस में नहीं होगा घाटा, साल भर में 15 लाख रुपये की होगी कमाई, जानिए कैसे

Business Idea: टमाटर की खेती से बंपर कमाई की जा सकती है, इसकी डिमांड दिनों दिन बढ़ती जा रही है

अपडेटेड Nov 19, 2021 पर 4:23 PM

Business Idea: कोरोना काल के इस दौर में अगर आप नौकरी से ऊब गए हैं और लीक से हटकर कुछ करना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जो लॉकडाउन के टाइम भी बेहतर कमाई वाला साबित हुआ है। यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसकी गांव से लेकर शहरों तक में भारी डिमांड है। यहां हम बात कर रहे हैं टमाटर की खेती (Tomato Farming) के बारे में। अगर आपके पास थोड़ा खेत है या खेती में रुचि है तो खेत किराए पर लेकर मोटी कमाई कर सकते हैं।

एक हेक्टेयर में 800-1200 क्विंटल तक की पैदावार की जा सकती है। अलग-अलग किस्मों के हिसाब से उत्पादन अलग-अलग होता है। यानी अगर टमाटर औसतन 15 रुपये किलो भी बिके और औसतन 1000 क्विंटल भी पैदावर हुई तो आप 15 लाख रुपये तक की कमाई (profit in Tomato Farming) कर सकते हैं।

कैसे करें टमाटर की खेती


टमाटर की खेती आम तौर पर साल भर में दो बार हो जाती है। एक जुलाई-अगस्त से शुरू होकर फरवरी-मार्च तक चलती है। दूसरी नवंबर-दिसंबर से शुरू होकर जून-जुलाई तक चलती है। टमाटर की खेती में सबसे पहले बीजों से नर्सरी तैयार की जाती है। करीब महीने भर में नर्सरी के पौधे खेतों में लगाने लायक हो जाते हैं। एक हेक्टेयर खेत में करीब 15,000 पौधे लगते हैं। खेतों में लगने के करीब 2-3 महीने बाद फल लगने शुरू हो जाते हैं। टमाटर की फसल 9-10 महीने तक चलती है।

कितनी आएगी लागत

टमाटर की कई प्रजातियां है। इसमें बैंबू और वायर से अच्छी पैदावार होती है। ऐसे में आपको बीज से लेकर तमाम खर्च मिलाकर 2.5 लाख रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक आ सकता है। इसमें 40,000 से 50,000 रुपये का बीज, लगभग 25,000 से 30,000 रुपये की तार, करीब 40,000 से 45,000 रुपये के बैंबू, करीब 20,000 से 25,000 रुपये की मल्चिंग पेपर और लेबर कॉस्ट लग जाता है। वहीं टमाटर की खेती में एक एकड़ से आप 300-500 क्विंटल तक की पैदावार ले सकते हैं। यानी एक हेक्टेयर से आप 800-1200 क्विंटल तक पैदावार की जा सकती है।

कितनी होगी कमाई

अगर आपके टमाटर औसतन 15 रुपये किलो भी बिके और आपने औसतन 1000 क्विंटल भी पैदावर हासिल की तो आप आसानी से 15 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।