पेंशन पाने वालों के लिए केंद्र सरकार ने लॉन्च किया पोर्टल, मिलेंगी ढेर सारी ये सुविधाएं

पेंशन पाने वालों के लिए केंद्र सरकार ने इज ऑफ लिविंग के मकसद से एक पोर्टल लॉन्च किया है। इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से बनाया गया है

अपडेटेड Oct 19, 2022 पर 10:06 AM
कार्मिक मंत्रालय का कहना है कि पेंशन पाने वालों की ज्यादातर शिकायतें बैंक से जुड़ी रहती हैं।

पेंशन पाने वालों की सुविधा और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए लिए सरकार ने खास बंदोबस्त किया है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) पेंशनभोगियों की जरूरतों को पूरा करने के मकसद से एक एकीकृत पोर्टल (Integrated Pensioners’ Portal) लॉन्च किया है। पोर्टल www.ipension.nic.in के जरिए पेंशन पाने वालों की कई तरह की समस्याएं सुलझाई जाएंगी। इसे भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India – SBI) के सहयोग से बनाया गया है।

कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि विभाग ने पेंशन पाने वालों की शिकायतों का विश्लेषण किया है। जिसमें पता चला कि ज्यादातर समस्याएं बैंक से जुड़ी हुई हैं। इसे इज ऑफ लिविंग (‘Ease of Living) के मकसद से लॉन्च किया गया है।

इस पोर्टल पर कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। रिटायर हो रहे कर्मचारी अपना अनुभव भी इसमें लिख सकते हैं। इतना ही नहीं इस पोर्टल पर पेंशन पाने वाले और उनके परिवारों के लिए उठाए जा रहे सभी कल्याणकारी कदमों की जानकारियां दी गई हैं। जितेंद्र सिंह ने बताया कि 'भविष्य' को हाल में भारत सरकार के सभी सेवा पोर्टल के बीच तीसरे सबसे अच्छे पोर्टल की उपाधि दी गई। इस पोर्टल पर अपने मनपसंद बैंक की ब्रांच में अकाउंट भी ओपन कर सकते हैं। अपनी मासिक पेंशन पर्ची (monthly pension slips), फॉर्म 16 (Form 16) और लाइफ सार्टिफिकेट का स्टेटस ( status of life certificate) भी चेक कर सकते हैं।

LIC Dhan Varsha Plan : एक बार निवेश पर मिलेगा दोगुना से ज्यादा रिटर्न, जानिए कब मिलेगा 10 गुना पैसा


इस पोर्टल पर 'भविष्य' पोर्टल का भी लिंक है। जिसमें रिटायर होने के बाद बकाया रकम और भी तमाम जानकारी दी गईं है। बता दें कि हाल ही में भविष्य पोर्टल को सरकारी पोर्टलों में तीसरा सर्वश्रेष्ठ पोर्टल (3rd best portal) का दर्जा दिया गया है। इस पोर्टल पर अभिनव का भी लिंक मुहैया कराया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।