Get App

एक बार फिर बढ़े CNG के दाम, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में ये होंगे नए रेट

बीते दो महीने में CNG की कीमतों 6.84 रुपये का इजाफा हुआ है, IGL ने अब CNG की कीमतों में 2.28 रुपये की बढ़ोतरी की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2021 पर 3:18 PM
एक बार फिर बढ़े CNG के दाम, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में ये होंगे नए रेट
CNG755

थोक महंगाई के बाद CNG की कीमतें आम आदमी को परेशान करने वाली है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमतें एक बार फिर से बढ़ा दी हैं। बीते दो महीने में CNG की कीमतों 6.84 रुपये का इजाफा हुआ है। IGL ने अब CNG की कीमतों में 2.28 रुपये की बढ़ोतरी की है। ये बढ़ी कीमतें दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लोगों को चुकानी होगी।

अब ये होगी नई कीमत

अभी तक दिल्ली में एक किलोग्राम सीएनजी के लिए 49.76 रुपये देने होते थे लेकिन अब 52.04 रुपये चुकाने होंगे। इस साल अगस्त महीने से लेकर अब तक दिल्ली में CNG के रेट में तकरीबन 8 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में एक किलोग्राम सीएनजी के लिए 58.58 रुपये देने बता दें। ये बढ़ी हुई कीमतें रविवार से ही लागू हो चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में CNG की कीमतें 2.28 प्रति किलोग्राम बढ़ी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा, नोएडा और गाजियाबाद में CNG की कीमत 2.56 रुपये बढ़ाई गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें