UPI से पेमेंट करें और पाएं दोगुना कैशबैक, CRED ने शुरू की नई सुविधा

CRED ने कहा कि इसके जरिये यूजर्स को मोबाइल नंबर जैसी पर्सनल डिटेल्स के जरिये अपनी यूपीआई आईडी (UPI ID) तैयार करने का मौका मिलेगा। इससे पेमेंट्स के दौरान प्राइवेसी सुनिश्चित होगी

अपडेटेड Oct 02, 2022 पर 11:00 PM
क्रेड की दूसरी ऑफरिंग्स की तरह, यूपीआई के जरिये स्कैन और पे की सुविधा भी 750 से ज्यादा क्रेडिट स्कोर वाले लोगों को ही उपलब्ध होगी

CRED launches UPI scan : क्रेडिट कार्ड पेमेंट्स प्लेटफॉर्म क्रेड ने कहा कि वह अब यूजर्स को स्कैन करने और यूनिफाइड पेमेंट्स (Unified Payments Interface) यानी UPI ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराएगी। टाइगर ग्लोबल (Tiger Global) और फाल्कन एज कैपिटल (Falcon Edge Capital) के निवेश वाले स्टार्टअप ने कहा कि इससे यूजर्स को ब्रांड्स पर डील्स और ट्रांजेक्शंस पर कैशबैक्स (cashbacks) के साथ ही उसके पार्टनर मर्चेंट्स को किए गए पेमेंट पर दोगुना रिवार्ड मिलेगा।

कहां जुड़ेगा कैशबैक

मीडिया को संबोधित करते हुए कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि इन कैशबैक्स को यूजर के बैंक खाते में नहीं, बल्कि उसके क्रेड बैलेंस (CRED Balance) में जोड़ दिया जाएगा। ये रिवार्ड्स CRED Coins या CRED Gems के रूप में दिए जाएंगे। इससे क्रेड के लिए इन-ऐप ट्रांजेक्शन बढ़ने का अनुमान है, क्योंकि कस्टमर्स अपने रिवार्ड्स को ऐप पर पेमेंट के लिए इस्तेमाल करेंगे।


CRED के फाउंडर कुणाल शाह (Kunal Shah) ने कहा, “क्रेड को यूजर्स की साख को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। देश के शीर्ष 1 फीसदी आबादी यह तय करते हैं कि भारत कैसे कंज्यूम करता है और हमें भरोसा है कि वे अपने अंशदान का लुत्फ उठाने के लिए एक बेहतर अनुभव के हकदार हैं।”

पेमेंट के दौरान रहेगी प्राइवेसी

CRED ने कहा कि इसके जरिये यूजर्स को मोबाइल नंबर जैसी पर्सनल डिटेल्स के जरिये अपनी यूपीआई आईडी (UPI ID) तैयार करने का मौका मिलेगा। इससे पेमेंट्स के दौरान प्राइवेसी सुनिश्चित होगी। एक बार, कस्टम वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) एक्टीवेट होने पर पेमेंट मेंबर्स यानी UPI ID के जरिये किए जा सकेंगे।

क्रेड की दूसरी ऑफरिंग्स की तरह, यूपीआई के जरिये स्कैन और पे की सुविधा भी 750 से ज्यादा क्रेडिट स्कोर वाले लोगों को ही उपलब्ध होगी।

ये सर्विसेज दे रही है क्रेड

सीरियल आंत्रप्रेन्योर शाह ने भारत के सबसे ज्यादा क्रेडिट स्कोर वालों के लिए क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट करने और प्वाइंट्स हासिल करने के उद्देश्य से CRED की शुरुआत की थी। उसके बाद, कंपनी लेंडिंग, ई-कॉमर्स पेमेंट्स, ब्रांड्स के लिए एडवर्टाइजिंग और शॉर्ट टर्म क्रेडिट देने के साथ ही पीयर टू पीयर लेंडिंग में कदम रख चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।