Cryptocurrency Prices Today: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज फिर तेजी नजर आई। दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी 2% से अधिक बढ़कर 44,041 डॉलर हो गई। पिछले पांच दिनों में डिजिटल टोकन लगभग 15% बढ़ा है। हालांकि, यह नवंबर 2021 में अपने रिकॉर्ड उच्च 69,000 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर से 30% से अधिक दूर है।
