7th Pay Commission: इस महीने की सैलरी में मोदी सरकार देगी डीए हाइक और DA एरियर, इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

7th Pay Commission: मोदी सरकार न सातवें वेतन आयोग के मुताबिक अभी हाल में ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 3 प्रतिशत का इजाफा किया है

अपडेटेड Apr 04, 2022 पर 1:56 PM
7th Pay Commission: इस महीने की सैलरी में मोदी सरकार देगी डीए हाइक और DA एरियर, इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

7th Pay Commission: मोदी सरकार न सातवें वेतन आयोग के मुताबिक अभी हाल में ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) में 3 प्रतिशत का इजाफा किया है। अब सरकारी कर्मचारियों को उनके वेतन में डीए और डीआर 31 फीसदी से बढ़कर 34 प्रतिशत की दर से मिलेगा। केंद्र सरकार ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट समिति की बैठक के बाद इसका ऐलान किया था और ये नई दरें 1 जनवरी 2022 से लागू मानी जाएंगी। तब से सरकार कर्मचारियों को इंतजार है कि बढ़ी दरों के साथ डीए एरियर (DA Arear) कर्मचारियों को कब मिलेगा। यहां आपको बता रहे हैं कि कर्मचारियों की सैलरी में कब आएगा बढ़ा हुआ डीए।

इस महीने की सैलरी में आएगा डीए और DA एरियर

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बढ़ा हुआ डीए यानी 34 फीसदी की दर से डीए अप्रैल महीने की सैलरी से मिलना शुरू हो जाएगा। साथ ही तीन महीने का डीए एरियर यानी जनवरी, फरवरी और मार्च 2022 महीने का डीए एरियर अप्रैल महीने की सैलरी में मिल सकता है।


मिलेगा 3 महीने का डीए एरियर

साल 2020 से डेढ़ साल के लिए सरकार ने कोविड -19 महामारी के असर के कारण अपने वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों के लिए डीए और डीआर बढ़ोतरी को फ्रीज कर दिया था। अभी डीए एरियर का पेमेंट नहीं किया गया है। हालांकि, अप्रैल महीने की सैलरी में तीन महीने जनवरी, फरवरी और मार्च 2022 का डीए एरियर 3 फीसदी की दर से मिल जएगा।

सातवें वेतन आयोग के तहत डीए में बढ़ोतरी : डीए हुआ दोगुना

अभी सरकार ने डीए बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया है। जुलाई 2021 में महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत पर था यानी पिछले 9 महीने में यह डबल हो गया है। सरकार ने जुलाई महीने में डीए बढ़ाकर 11 फीसदी कर दिया था। जिससे ये 28 प्रतिशत हो गया । फिर नवंबर मं 3 फीसदी बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया।

DA बढ़ने के बाद कितनी बढ़ेगी सैलरी?

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बेसिक सैलरी का 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। अगर किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन 18,000 रुपये है। तो पहले 31 फीसदी डीए की दर से कर्मचारी को 5,580 रुपये डीए मिल रहा था। हालिया, बढ़ोतरी के बाद कर्मचारी को 6,120 रुपये का डीए मिलेगा। इसका मतलब है कि 3 फीसदी डीए बढ़ने से 540 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा

सरकार ने यह भी कहा कि इस कदम से 47 लाख से अधिक कर्मचारियों और 68 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को फायदा होगा। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत दोनों के कारण सरकारी खजाने में प्रति वर्ष 9,544.50 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2022 के वेतन से प्रभावी मानी जाएगी।

HDFC और HDFC Bank के विलय से भारत की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी, मार्केट कैप 12.8 लाख करोड़ होने की उम्मीद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।