DA Hike Big Update: मोदी सरकार ने हाल में ही सातवें वेतन आयोग के तहत हाल में ही महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में बढ़ोतरी की थी। अब सरकार 5वें और 6वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी कर सकती है। इन कर्मचारियों का डीए 13 फीसदी तक बढ़ सकता है।
कर्मचारियों का 13 फीसदी डीए
फाइनेंस मिनिस्ट्री के व्यय विभाग के मुताबिक 5वें वेतन आयोग के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों का DA मौजूदा 368 फीसदी से बढ़ाकर 381 फीसदी किया जाएगा। वहीं, 6वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों का DA भी 196 प्रतिशत से बढ़ाकर 203 प्रतिशत किया जाएगा। इन कर्मचारियों का डीए 7 फीसदी बढ़ेगा। ये बढ़ा हुआ डीए जनवरी 2022 से लागू माना जाएगा। यानी, कर्मचारियों को जनवरी से लेकर मार्च तक का एरियर वेतन में दिया जएगा।
इन कर्मचारियों का बढ़ेगा डीए
मोदी सरकार इस बढ़े हुए DA का फायदा केंद्रीय स्वायत्त संस्थानों (Central Autonomous Institutions) में काम कर रहे कर्मचारियों को देगी।
कुछ कर्मचारियों को नहीं मिल रहा 7वें वेतन आयोग का लाभ
केंद्रीय स्वायत्त संस्थानों में काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों को अभी 7वें वेतन आयोग की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में उन्हें 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के फायदे नहीं मिलते। जब डीए का इजाफा 7वें वेतन आयोग के तहत होता है, उसका लाभ नहीं मिलता है। यही कारण है कि सरकार ने 5वें और 6वें वेतन आयोग की सिफारिशों के एक साथ 7 से 13 फीसदी डीए बढ़ाने का फैसला कर सकती है।