Dearness Allowance hike: मध्य प्रदेश सरकार ने आज सरकारी कर्मचारियों को ज्यादा DA का तोहफा दिया है। शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने आज सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, "राज्य ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 34% करने का फैसला किया है। अब राज्य के सरकारी कर्मचारियों की सैलरी भी केंद्र के कर्मचारियों के बराबर हो गई है।"
