Get App

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ने के बाद सैलरी कितनी बढ़कर आएगी? जानें, पूरा कैलकुलेशन

जुलाई 2021 तक जो महंगाई भत्ता 17 फीसदी मिलता था वह अब यानी पिछले नौ महीने में भत्ते को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 04, 2022 पर 11:22 PM
DA Hike: सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ने के बाद सैलरी कितनी बढ़कर आएगी? जानें, पूरा कैलकुलेशन
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA और DR में 3% की बढ़ोतरी की गई है

DA Hike 7th Pay Commission: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल ही में अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई से राहत देते हुए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance- DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief- DR) तीन प्रतिशत बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दी। इससे केंद्र सरकार के 1.16 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, अतिरिक्त किस्त एक जनवरी, 2022 से प्रभावी होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO)द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त एक जनवरी, 2022 से जारी करने को मंजूरी दे दी है।

7वें वेतन आयोग के तहत 9 महीने में दोगुना हुआ DA

7वें वेतन आयोग के तहत मूल सैलरी और पेंशन के 31 फीसदी की मौजूदा दर में तीन फीसदी की वृद्धि की गई है, ताकि महंगाई की भरपाई की जा सके। बयान में कहा गया है कि यह वृद्धि सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर स्वीकृत फॉर्मूले के अनुरूप है। वर्तमान संशोधन के बाद, केंद्रीय कर्मचारियों के डीए को बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें