7th Pay Commission DA: केंद्रीय कर्मचारियों के बैंक खाते में आएंगे 2 लाख रुपये, मोदी सरकार देगी 18 महीने का DA एरियर!

7th Pay Commission DA Arear Big Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अभी बजट के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत दे सकती है

अपडेटेड Feb 04, 2022 पर 4:44 PM
7th Pay Commission DA: केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी बैंक खाते में आएंगे 2 लाख रुपये, मोदी सरकार दी 18 महीने का DA एरियर!

7th Pay Commission DA Arear Big Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार (PM Narendra Modi Government) अभी बजट के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत दे सकती है। अब जब Union Budget 2022 पेश कर दिया गया है, तो मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने के डीए एरियर (Dearness Allowance – DA Arear) देने पर विचार कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार 18 महीने के डीए एरियर को एक ही किश्त में देने पर विचार बना रही है। अगर ऐसा होता है कर्मचारियों के सैलरी बैंक खाते में सीधे 2 लाख रुपये से अधिक आएंगे।

एक किश्त में आ सकते हैं 2 लाख रुपये

गौरतलब है कि कैबिनेट परिषद पिछले 18 माह से लंबित DA बकाया को एक ही किश्त में देकर निपटाने की योजना बना रही है। अगर ऐसा होता है तो सरकारी कर्मचारियों के सैलरी बैंक खाते में इस वित्त वर्ष के खत्म होने तक 2 लाख रुपये आ सकते हैं।


जल्द होगा फैसला

वित्त मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग और व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त सलाहकार तंत्र (JCM) की जल्द ही बैठक होगी। इसमें DA एरियर के एकमुश्त पेमेंट पर चर्चा होने की संभावना है। लेवल-1 के कर्मचारियों का DA बकाया 11,880 रुपये से 37,000 रुपये के बीच होगा। वहीं, लेवल-13 के कर्मचारियों को 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये डीए एरियर के तौर पर मिलेगा। मोदी सरकार इस पर जल्द फैसला कर सकती है क्योंकि ट्रेड यूनियन इस पर जल्द से जल्द फैसला कराना चाहती है।

क्या होता है DA

केंद्र सरकार के कर्मचारियों का DA साल में दो बार जनवरी से जुलाई के बीच अपडेट किया जाता है। महंगाई भत्ते की वर्तमान दर को मूल वेतन से गुणा करके DA का कैलकुलेशन किया जाता है। सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को DA दिया जाता है। यह कर्मचारियों को उनके रहने के खर्च में मदद करने के लिए दिया जाता

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।