Silver Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू हुए युद्ध के कारण अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में हलचल देखने को मिल रही है। जिसका असर किमती धातुओं यानी सोने और चांदी की कीमतों पर भी पड़ रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत गिरकर 2,22,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गई है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज अभी तक 0.02% बढ़कर यानी 46 रुपये तेजी के साथ 2,16,449 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 216403 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी चांदी की कीमतों में हलचल बनी हुई है। हाजिर चांदी 56.22 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। बुलियन्स के अनुसार चांदी का भाव 2,16,840 रुपये प्रति किलो है, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक चांदी 2,15,474 रुपये प्रति किलो पर थी।
चूंकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहता है, इसलिए इस दौरान शुक्रवार का भाव ही लागू रहेगा। वहीं, गुडरिटर्न्स के मुताबिक, चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है। ऐसे में अगर आप चांदी खरीदने या फिर उसमें निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो, आपको अबने शहर का ताजा रेट जरूरी कर लेना चाहिए। क्योंकि देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के भाव अंतर आ सकता है।
चेक करें शहरवार चांदी की कीमतें
चांदी की कीमतों में क्यों आई गिरावट?
दुनिया में बढ़ते तनाव के बावजूद शुक्रवार को चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। दरअसल, अनिश्चित माहौल के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के लिए सोने को ज्यादा पसंद किया, जबकि कई लोगों ने चांदी में मुनाफा कमाने के लिए अपनी हिस्सेदारी बेच दी। जिसका असर चांदी के दामों पर पड़ा और कीमतों में नरमी आई।
बता दें कि चांदी सिर्फ निवेश की धातु नहीं है, बल्कि इसका इस्तेमाल कई उद्योगों में भी होता है। इसलिए इसकी कीमतें दुनियाभर की आर्थिक स्थिति और इंडस्ट्रियल मांग पर निर्भर करती हैं। ऐसे में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ती है और मांग कमजोर होने की आशंका रहती है, तो लोग चांदी खरीदने से बचते हैं। यही वजह है कि इस समय चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है।