राशन कार्ड-आधार लिंक कराने की डेडलाइन बढ़ी, जानिए कैसे घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं लिंक

सरकार ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ना (Ration Card-Aadhaar Card Linking) अनिवार्य कर दिया है। हालांकि अगर आपने अभी तक अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है तो आपके जानने लायक एक अहम अपडेट है। दरअसल सरकार ने राशन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक कराने की डेट को आगे खिसका दिया है। पहले इन दोनों ही दस्तावेजों को आपस में लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 थी। जिसे कि आगे बढ़ा कर 30 सितंबर 2023 कर दिया गया है

अपडेटेड Jul 04, 2023 पर 4:14 PM
Story continues below Advertisement
सरकार ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ना (Ration Card-Aadhaar Card Linking) अनिवार्य कर दिया है

राशन कार्ड और आधार कार्ड आज के वक्त में काफी अहम दस्तावेजों में से एक हैं। जिस वजह से सरकार ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ना (Ration Card-Aadhaar Card Linking) अनिवार्य कर दिया है। हालांकि अगर आपने अभी तक अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है तो आपके जानने लायक एक अहम अपडेट है। दरअसल सरकार ने राशन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक कराने की डेट को आगे खिसका दिया है। पहले इन दोनों ही दस्तावेजों को आपस में लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 थी। जिसे कि आगे बढ़ा कर 30 सितंबर 2023 कर दिया गया है।

इन लोगों के लिए अनिवार्य है आधार-राशन कार्ड लिंक करना

जो भी लोग अंत्योदय अन्न योजना के तहत फायदा ले रहे हैं उनके लिए राशन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य है। अगर आप मुफ्त में ही अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी राशन ऑफिस जाना होगा। इसके पीछे सरकार का मकसद लोगों को एक से ज्यादा राशन कार्ड लेने से रोकना है और गरीब लोगों की पहचान करके उन तक राशन पहुंचाना है।

अभी भी करा सकते हैं Pan-Aadhaar Link, जानें क्या है इसका सिंपल तरीका


राशन कार्ड से कई फायदे

राशन कार्ड लोगों को रियायती दर पर राशन देने के लिए हैं और इन्हें पहचान प्रमाण के रूप में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लोगों के पास दो या दो से अधिक राशन कार्ड हैं और वे अलग-अलग जगहों से रियायती दरों पर राशन लेते हैं। सफेद कार्ड धारकों को पहले अपने राशन कार्ड को डिजिटाइज करना होगा और फिर वे कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं।

ऑनलाइन ऐसे कर सकते हैं ये काम

अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफीशियल वेबसाइट food.wb.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको सारे डिटेल्स जैसे कि आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर और अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर इंटर करना होगा। इसके बाद आपको कॉन्टिन्यू पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी के इंटर करते ही आपका राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।