Get App

मोदी सरकार ने इस विभाग के पेंशनर्स का बढ़ाया DR, अब पेंशन में इतनी आएगी महंगाई राहत

सरकार ने कुछ सरकारी विभागों के पेशनर्स का महंगाई राहत बढ़ा दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2022 पर 9:02 AM
मोदी सरकार ने इस विभाग के पेंशनर्स का बढ़ाया DR, अब पेंशन में इतनी आएगी महंगाई राहत
सरकार ने कुछ सरकारी विभागों के पेशनर्स का महंगाई राहत बढ़ा दिया है।

Dearness Relief Increase of Pensioners: सरकार ने कुछ सरकारी विभागों के पेशनर्स का महंगाई राहत बढ़ा दिया है। पेंशन और पेंशनभोगी विभाग ने 11 मई 2022 को ऑफिस मेमोरेंडम के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों की कुछ केटेगरी में महंगाई राहत (Dearness Relif - DR) में बढ़ोतरी की घोषणा की। 18 नवंबर 1960 और 31 दिसंबर 1985 के बीच सर्विस से रिटायर होने वाले जीवित सीपीएफ (CPF) लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने DR को 368 प्रतिशत से बढ़ाकर 381 प्रतिशत कर दिया है।

इनकी बढ़ाया DR

ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक, ‘जीवित CPF लाभार्थी जो 18.11.1960 और 31.12.1985 के बीच सेवा से रिटायर हुए हैं, और 3000 रुपये, 1000 रुपये, 750 और 650 रुपये की दर से बेसिक ex-gratia लेने के हकदार हैं। ये दरें ग्रुप A, B, C और D  के लिए 4 जून 201 3 के ऑफिस मेमोरेंडम में है।’ अब उन्हें 1 जनवरी 2022 से 368 फीसदी की जगह 381 फीसदी की दर से DA मिलेगा।

इन रिटायर कर्मचारियों को होगा लाभ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें