Delhi Metro में अब WhatsApp जरिए मिलेगा टिकट, ऐसे उठाएं फायदा

दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर हमेशा ही लोगों की भारी भीड़ दिखाई देती है। सबसे ज्यादा दिक्कत टिकट या फिर टोकन लेने में आती है। दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले कई सारे लोगों के पास कार्ड नहीं होता है जिस वजह से उनको टोकन लेना पड़ता है। यही कारण है कि टोकन लेने के लिए कई बार लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) लोगों को जल्द ही इस बड़ी परेशानी से छुटकारा देने जा रही है

अपडेटेड May 31, 2023 पर 4:46 PM
दिल्ली मेट्रो को संचालित और मैनेज करने वाली संस्था डीएमआरसी (DMRC) ने वॉट्सऐप के जरिए टिकट या टोकन लेने की सुविधा को शुरु कर दिया है

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) को देश की राजधानी की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। हर रोज लाखों की तादाद में यात्री इसके जरिए सफर करते हैं। जिस वजह से दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर हमेशा ही लोगों की भारी भीड़ दिखाई देती है। सबसे ज्यादा दिक्कत टिकट या फिर टोकन लेने में आती है। दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले कई सारे लोगों के पास कार्ड नहीं होता है जिस वजह से उनको टोकन लेना पड़ता है। यही कारण है कि टोकन लेने के लिए कई बार लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) लोगों को जल्द ही इस बड़ी परेशानी से छुटकारा देने जा रही है।

दिल्ली मेट्रो में मिलेगा वॉट्सऐप से टिकट

दिल्ली मेट्रो को संचालित और मैनेज करने वाली संस्था डीएमआरसी (DMRC) ने वॉट्सऐप के जरिए टिकट या टोकन लेने की सुविधा को शुरु किया है। राजधानी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर इलाके मेट्रो से यात्रा करने के एक्सपीरियंस को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन वॉट्सऐप बेस्ड टिकटिंग को शुरू किया है। जिसके जरिए यात्री वॉट्सऐप से ही टिकट बुक कर पाएंगे।

जियो फ्री में दे रहा है एक महीने के लिए डेटा और कॉलिंग का फायदा, साथ मिलेगा Netflix और Amazon का सब्सक्रिप्शन


किस लाइन पर मिल रही है ये सुविधा

हालांकि फिलहाल इस सुविधा का लाभ केवल एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मिल रहा है। वॉट्सऐप टिकटिंग सिस्टम में क्यूआर कोड के जरिए ई-टिकट को जनरेट किया जाता है। इस सुविधा से ना केवल यात्रियों का समय बचेगा बल्कि उनको लाइन लगाने की झंझट से भी मुक्ति मिल जाएगी। इस मौके पर डीएमआरसी ने ट्वीट करते हुए कहा कि अपने यात्रियों को और भी बेहतर ट्रैवेल एक्सपीरियंस देने के लिए दिल्ली मेट्रो ने आज एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर वॉट्सऐप बेस्ड टिकट सर्विस को शुरू कर दिया है।

वॉट्सऐप से ऐसे बुक कर पाएंगे टिकट

वॉट्सऐप के जरिए टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में DMRC का ऑफीशियल वॉट्सऐप नंबर 9650855800 सेव करना होगा। इसके बाद आपको वॉट्सऐप पर जाकर उस नंबर पर 'hi' लिख कर एक मैसेज को भेजना होगा। इसके बाद आपको लिस्ट से सेलेक्ट करके टिकट खरीदना होगा। इसके बाद आपको अंतिम यात्रा टिकट या फिर से टिकट लेने के ऑप्शन को चुनना होगा। इसके बाद सोर्स स्टेशन और डेस्टिनेशन को सेलेक्ट करके आपको जितने टिकट चाहिए उतने टिकट को खरीदना होगा। इसके बाद आपको इंटिग्रेटेड पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल करके क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या फिर यूपीआई के जरिए पेमेंट करना होगा। जिसके बाद आपको वॉट्सऐप पर एक क्यूआर कोड मिलेगा। आप इसे स्कैन करके यात्रा कर पाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।