Financial Year 2021-22: अगले 10 दिनों में पैसे से जुडे़ ये आठ काम निपटा लें ताकि आपको आगे कोई परेशानी न हो। डीमैंट अकाउंट बंद न हो जाए इसके लिए नॉमिनी का नाम फाइल कर दें। 31 मार्च से पहले पैन को आधार से लिंक करा दें ताकि 10,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है। टैक्स छूट का फायदा उठाने के लिए अगले 10 दिनों में निवेश करना होगा। 1 अप्रैल 2022 से नया वित्त वर्ष शुरू हो जाएगा। यहां आपको ऐसे ही 8 कामों के बारे में बता रहे हैं जो आपको 31 मार्च तक निपटा लेने हैं।
