EPF अकाउंट में जरूरी है ई-नॉमिनेशन, जानें क्या है इसका सिंपल स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

ई-नॉमिनेशन के बाद खाताधारक की मृत्यु ह जाने पर उसके नॉमिनी को अकाउंट में जमा रकम या फिर पेंशन दी जाती है। पीएफ अकाउंट होल्डर्स ऑनलाइन तरीके से भी अपने ई-नॉमिनेशन के प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं। ना सिर्फ पीएफ अकाउंट के मामले में बल्कि हर एक तरह के सेविंग, या फिर बीमा योजनाओं में भी ई-नॉमिनेशन जरूरी होता है। अगर पीएफ अकाउंट होल्डर शादीशुदा व्यक्ति है तो ईपीएफ और पेंशन योजनाओं के लिए दो तरह के नॉमिनी होते हैं

अपडेटेड Jun 21, 2023 पर 11:04 PM
EPFO ने सभी खाताधारकों के लिए नॉमिनी बनाना अनिवार्य कर दिया है

हर एक नौकरीपेशा व्यक्ति का पीएफ अकाउंट बनवाया जाता है। इस अकाउंट में नौकरीपेशा लोगों की सैलरी का एक हिस्सा जमा होता है। जिस पर उनको ब्याज भी दिया जाता है। अब इस अकाउंट को मैनेज करने वाली संस्था EPFO ने सभी खाताधारकों के लिए नॉमिनी बनाना अनिवार्य कर दिया है। सभी खाताधारकों के लिए अपने पीएफ अकाउंट में जमा रकम को हासिल करने के लिए ई-नॉमिनेशन करना जरूरी है।

मृत्यु होने के बाद नॉमिनी को मिलता है पेंशन का फायदा

ई-नॉमिनेशन के बाद खाताधारक की मृत्यु ह जाने पर उसके नॉमिनी को अकाउंट में जमा रकम या फिर पेंशन दी जाती है। पीएफ अकाउंट होल्डर्स ऑनलाइन तरीके से भी अपने ई-नॉमिनेशन के प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं। ना सिर्फ पीएफ अकाउंट के मामले में बल्कि हर एक तरह के सेविंग, या फिर बीमा योजनाओं में भी ई-नॉमिनेशन जरूरी होता है। अगर पीएफ अकाउंट होल्डर शादीशुदा व्यक्ति है तो ईपीएफ और पेंशन योजनाओं के लिए दो तरह के नॉमिनी होते हैं। आम तौर पर ईपीएफ अकाउंट के नॉमिनी को EDLI का बेनिफिट भी मिलता है। हालांकि यह केवल सर्विस के दौरान मृत्यु की स्थिति पर दिया जाता है।

FD पर बढ़ गया है इंटरेस्ट रेट, निवेश करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, जानें क्या सुझाव दे रहे हैं एक्सपर्ट्स


कैसे कर सकते हैं अपना ई-नॉमिनेशन

आप कुछ बेहद ही आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना ई-नॉमिनेशन पूरा कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको ईपीएफओ की वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाकर लॉगइन करना होगा। इसके लिए आपको अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर और पासवर्ड इंटर करना होगा। इसके बाद आपको व्यू टैब पर क्लिक करके फिर जेपीजी या फिर जेपीईजी फॉर्मैट में अपनी प्रोफाइल फोटो जो कि 100 केबी से कम होना चाहिए उसे अपलोड करना होगा। इसके लिए आपको प्रोफाइल पिक पर क्लिक करके परमानेंट या फिर प्रजेंट एड्रेस सहित सभी जरूरी डिटेल्स को अपडेट करना होगा। इसके बाद आपको मैनेज टैब पर क्लिक करके ई-नॉमिनेशन के ऑप्सन पर क्लिक करना होगा। इसके अगले स्टेप में आपको अपना यूएएन नंबर, नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, पिता या फिर पति का नाम, वैवाहिक स्थिति, परमानेंट या फिर प्रजेंट एड्रेस और ईपीएफ में शामिल होने की डेट जैसी डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देंगी। इसके बाद आपको अपनी फैमिली डिटेल के बारे में अपडेट करना होगा। आप एक से अधिक व्यक्ति को नामित करने की दशा में उसके हिस्से को बांट सकत हैं। इसके बाद आपको अपनी फैमिली डिटेल को ऐड करना होगा। फिर आपको आधार कार्ड के हिसाब से उनका नाम, डेट ऑफ बर्थ, संबंध, एड्रेस और बैंक अकाउंट डिटेल को इंटर करना होगा। इसके बाद आपको नॉमिनेशन डिटेल पर जाकर सभी की कुल हिस्सेदारी को तय करना होगा। इसके बाद आपको ईपीएफ नॉमिनेशन सेव के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको ई-साइन बटन पर क्लिक करके ओटीपी जनरेट करने के लिए आधार नंबर दर्ज करना होगा। ओटीपी इंटर करते ही आपका ई-नॉमिनेशन पूरा हो जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।