Electricity Bill: ज्यादा आ रहा है बिजली का बिल? करें ये उपाय बचेंगे हजारों रुपये

Electricity Bill: कई बार घरों के बिजली के बिल काफी ज्यादा आ जाते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में भी बिजली बिल काफी ज्यादा आता है तो आप इसे कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको घर के अप्लायंसेज में कुछ बदलाव करना होगा। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं। जिससे आपका बिजली बिल आधा हो सकता है

अपडेटेड Jun 19, 2023 पर 12:56 PM
Electricity Bill: वेंटिलेशन के लिए चिमनी का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए

Electricity Bill: इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। देश के कई राज्यों के लू की मार झेल रहे हैं। ऐसे में बिजली की खपत काफी ज्यादा बढ़ जाती है। कभी –कभी लोगों के घरों के बिजली के बिल इतने ज्यादा आ जाते हैं कि लोग देख कर हैरान रह जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी ज्यादा बिजली के बिल से परेशान है तो यह खबर आपके लिए बेहद काम है। कई बार बिजली का गलत इस्तेमाल करने की वजह से भी बिल अनाप-शनाप आने लगते हैं। ऐसे में इसका बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही आपके पास जो बिजली के उपकरण हैं। उनमें भी मामूली बदलाव करने की जरूरत रहती है।

आप चाहें तो बिजली बिल कम कर सकते हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं है। कुछ ऐसे तरीके हैं। जिससे बिजली बिल के भार को काफी हद तक कम किया जा सकता है। हम आपको कुछ ऐसे शानदार तरीके बता रहे हैं। जिससे आपको बिजली बिल से बड़ी राहत मिल सकती है।

AC में करें बदलाव


अगर आपके घर में लगा AC काफी पुराना हो गया है या Non-Inverter AC लगा हैं जिसकी रेटिंग कम है तो आपका बिजली बिल ज्यादा आएगा। इसको कम करने के लिए आप नया Inverter AC खरीद सकते हैं। इसके अलावा एसी को 24 से 25 डिग्री टेम्परेचर पर ही चलाएं। इससे एसी ज्यादा बिजली का यूज नहीं करता है। आपके घर का बिजली बिल कम आता है। वहीं विंडो एसी का कभी भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे बिजली बिल ज्यादा आता है। ज्यादा रेटिंग वाले Inverter AC से बिजली बिल को काफी कम कर सकते हैं। वहीं अगर आप अभी तक CFL बल्ब का यूज कर रहे हैं तो उसे तुरंत LED बल्ब से रिप्लेस कर दें।

LED बल्ब और LED ट्यूबलाइट में क्या है अंतर, जानिए किसमें ज्यादा खर्च होती है बिजली

बेहतर क्वालिटी के तार और डिवाइस का करें इस्तेमाल

घरों में बिजली (Electricity Bill) के तार लगाने के लिए कभी भी घटिया क्वालिटी का इ्स्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे बिजली की खपत कम करने और किसी तरह की दुर्घटना की संभावना को कम करने के लिए हमेशा आईएसआई मार्क वाले सामानों का ही इस्तेमाल करें। घर के लिए जब भी कोई इलेक्ट्रॉनिक्स सामान ले रहे हों तो ऊर्जा BEE लेवल वाले डिवाइस ही खरीदें। ऐसे डिवाइस कम बिजली खर्च करते हैं।

चिमनी की जगह एगजॉस्ट फैन लगवाएं

घरों में किचन के वेंटिलेशन के लिए बहुत से लोग चिमनी का इस्तेमाल करते हैं। इसमें बिजली की खपत ज्यादा है। कई बार इसे बद करने के लिए भूल जाते हैं। ऐसे में इसे बदलकर एगजॉस्ट फैन लगवा लेना चाहिए। ये ज्यादा इंफेक्टिव भी होता है और इसमें बिजली की खपत भी बहुत कम होती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।