Get App

EPFO: न्यूनतम पेंशन पर ईपीएफओ की बैठक आज, जल्द आएगा फैसला

बैठक का मुख्य एजेंडा पेंशन की न्यूनतम राशि को बढ़ाना और ब्याज दरों पर फैसला लेना है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 20, 2021 पर 2:51 PM
EPFO: न्यूनतम पेंशन पर ईपीएफओ की बैठक आज, जल्द आएगा फैसला
paisaFB

ईपीएफओ (EPFO) मेंबर्स के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 20 नवंबर को EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक होने वाली है। इस बैठक में कई बड़े फैसलों पर विचार होना है। बैठक का मुख्य एजेंडा पेंशन की न्यूनतम राशि को बढ़ाना और ब्याज दरों पर फैसला लेना है।

जारी कर दिया है सर्कुलर

EPFO ने 20 नवंबर 2021 को दिल्ली में होने वाली सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की मीटिंग के लिए सर्कुलर जारी कर दिया था। बैठक में शामिल होने वाले सदस्यों के लिए एजेंडा भी जारी कर दिया गया था। उम्मीद है कि इस मीटिंग में ब्याज दरों और न्यूनतम पेंशन को लेकर फैसला हो सकता है। CBT की आखिरी बैठक मार्च में श्रीनगर में हुई थी। सीबीटी ने 2020-21 के लिए सदस्यों के खातों में ईपीएफ जमा राशि पर 8.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर देने की सिफारिश की थी।

इतनी हो सकती है पेंशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें