Employee Pension Scheme: प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से जल्द राहत मिल सकती है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में योगदान करने वाले लाखों कर्मचारियों की पेंशन (EPS) 300% तक बढ़ सकती है। अभी तक पेंशन कैलकुलेट करने के लिए बेसिक वेतन पर कैप लगा हुआ है। अभी कर्मचारियों की न्यूनतम मासिक बेसिक वेतन (Minimum Basic Salary) 15000 रुपये है। पेंशन 15000 रुपये पर ही कैलकुलेट होती है। अगर कर्मचारी का बेसिक वेतन 15000 रुपये से अधिक है तो भी पेंशन सिर्फ 15000 रुपये पर कैलकुलेट किया जाता है क्योंकि अभी इस पर कैप लगा हुआ है।
