EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत सैलरी की सीमा बढ़ सकती है। दरअसल, हाई लेवल कमेटी ने EPFO के तहत सैलरी की मौजूदा सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये प्रति माह करने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, समिति ने कहा है कि सरकार सभी प्रस्तावों पर विचार करने के बाद पिछली तारीख से बढ़ोतरी लागू कर सकती है।
साल 2014 में बढ़ी थी सैलरी
नए प्रस्ताव के एक बार लागू होने के बाद अनुमानित 7.5 लाख अतिरिक्त श्रमिकों को योजना के दायरे में लाया जा सकेगा। उन्हें वेतन बढ़ोतरी में भी शामिल किया जा सकेगा। यह अंतिम बार साल 2014 में लागू हुआ था। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि यदि इस सुझाव को ईपीएफओ के ट्रस्टी का सेंट्रल बोर्ड इसे स्वीकार कर लेता है, तो यह उन नियोक्ताओं को राहत देगा जो किसी भी अतिरिक्त वित्तीय बोझ को तुरंत वहन करने के इच्छुक हैं।
कंपनियों ने पहले मांगा था समय
नियोक्ताओं ने पहले कहा था कि महामारी के प्रकोप के कारण उनकी बैलेंस शीट पर असर पड़ा है, जिसके कारण कंपनियों ने प्रस्तावित दरों को फिर से लागू करने के लिए समय मांगा।
यह सरकारी खजाने के लिए भी राहत की बात होगी, क्योंकि केंद्र वर्तमान में ईपीएफओ की कर्मचारी पेंशन योजना के लिए हर साल लगभग 6,750 करोड़ रुपये का पेमेंट करती है। सरकार इस योजना के लिए EPFO अंशधारकों के कुल वेतन वेतन का 1.16 प्रतिशत योगदान करती है।
मौजूदा नियमों के तहत 20 से अधिक कर्मचारियों वाली किसी भी कंपनी को ईपीएफओ के साथ रजिस्टर करना होता है और 15,000 रुपये की आय वाले सभी कर्मचारियों के लिए ईपीएफ योजना अनिवार्य है।
कर्मचारियों को होगा फायदा
सीमा को बढ़ाकर 21,000 करने से अधिक कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति योजना के तहत कवर किया जाएगा। यह सीमा को अन्य सामाजिक सुरक्षा योजना कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के साथ लेकर आएगा जहां सीमा 21,000 रुपये है।