ईपीएफओ (EPFO) अपने सब्सक्राइबर्स को होने वाली परेशानियों को दूर करने का काम करता रहता है। अब ईपीएफओ ने सब्सक्राइबर्स की परेशानियों को दूर करने के लिए अहम कदम उठाया है। इस कदम से ईपीएफओ के पेंशन लेने वाले सब्सक्राइबर्स को फायदा होगा। ज्यादातर मामलो में ईपीएस के पेंशन पाने वाले लोगों को पेंशन मिलने में देरी हो रही थी। महीना बीत जाने के बाद भी पेंशन खाते में नहीं आ रही थी। अब ऐसे ही पेंशन पाने वाले लोंगो यानी पेंशनर्स को महीना खत्म होने से पहले ही पेंशन मिलेगी।
