EPFO e-Statement: PF अकाउंट में कितनी मिली ब्याज, जानने के लिए डाउनलोड करें e-Statement

EPFO E-Statement: घर बैठे ई-पासबुक डाउनलोड करके अकाउंट में कितने पैसे जमा हुए कितनी ब्याज मिली। ये सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं

अपडेटेड May 24, 2022 पर 3:10 PM
E-Statement, से मिलेगी ढेर सारी जानकारी

EPFO e-Statement: हर नौकरीपेशा व्यक्ति की भविष्य की जमा पूंजी होती है प्रोविडेंट फंड (Provident Fund)। आप चाहें सरकारी नौकरी करें या प्राइवेट आपकी सैलरी का एक हिस्सा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund) के पास जमा होता है। रिटायरमेंट के बाद जमा पैसे अकाउंट होल्डर को मिल जाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं अब तक आपके EPF में कितना पैसा जमा हो चुका है? आपको अपने जमा फंड पर कितना ब्याज मिला है? ऐसे में अपने EPF अकाउंट पर नजर रखना बेहद जरूरी है।

e-Statement से मिलती है कई जानकारी

EPF पासबुक (EPFO e-Statement) से यह जानने में सहायता मिल जाती है कि आपके और आपकी कंपनी की तरफ से कितने पैसे जमा किए गए हैं। इतना ही नहीं पिछली कंपनी से नई कंपनी में EPF अकाउंट को ट्रांसफर किया जा सकता है। EPF पासबुक (EPF e-Statement) से यह जानने में मदद मिलती है कि सेक्शन 80C के तहत कुल इनकम से कितना डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है। यह क्लेम आप अपने हिस्से के योगदान पर कर सकते हैं। EPF पासबुक में PF अकाउंट नंबर, प्रोविडेंट फंड, पेंशन स्कीम की पूरी डिटेल, कंपनी का नाम और आईडी, EPFO ऑफिस का की जानकारी शामिल रहती है।


EPFO की वेबसाइट पर रजिस्टर करना है बेहद जरूरी

सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर विजिट करना होगा। इसके बाद एक्टिवेट UAN पर क्लिक करें। आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। UAN, आधार, पैन और अन्य पूरी डिटेल दर्ज करना होगा। याद रखें कि कुछ जानकारी दर्ज करनी जरूरी है। अब 'गेट ऑथराइजेशन पिन' पर क्लिक करना होगा। आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। इसमें एंटर की गई सारी जानकारी को वेरिफाई करना होगा। फिर मोबाइल पर OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करें और 'वैलिडेट OTP एंड एक्टिवेट UAN' पर क्लिक करें। UAN के एक्टिवेट होने पर पासवर्ड के साथ SMS मिलेगा। अपने अकाउंट में लॉग-इन करने के लिए इस पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। जिसे लॉग-इन के बाद पासवर्ड में बदलाव कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - 7th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर पर कल हो सकता है बड़ा फैसला, न्यूनतम सैलरी 26,000 किए जाने की संभावना

EPF पासबुक कैसे करें डाउनलोड

EPF पासबुक डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login.jsp पर क्लिक करें।

इसके बाद UAN नंबर, पासवर्ड और Captcha दर्ज करें।

फिर Login ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

अब पासबुक देखना है तो Member ID सेलेक्ट करें।

इसके बाद आपको स्क्रीन पर EPF का पासबुक दिखेगा, जिस पर क्लिक करके PDF में पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं।

पासबुक डाउनलोड करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आप Exempted PF Trust की पासबुक नहीं देख सकते हैं। इन्हें देखने का अधिकार केवल कंपनी के पास होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।