EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) में पैसा जमा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। होली पर कर्मचारियों को पीएफ (Provident Fund - PF) पर पहले से ज्यादा ब्याज मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले महीने EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक 11 और 12 मार्च को गुवाहाटी में होनी है। इस बैठक में कई बड़े फैसलों पर विचार होना है। इस बैठक का मुख्य एजेंडा पेंशन की न्यूनतम राशि को बढ़ाना और पीएफ पर मिलने वाले ब्याज की दरों पर फैसला लेना है।
