Get App

नौकरीपेशा EPF में बदल सकते हैं नॉमिनी का नाम, 6.5 करोड़ लोग कर सकते हैं ऑनलाइन प्रोसेस

EPF मेंबर्स कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की वेबसाइट पर लॉगइन कर अपना नॉमिनी चुन सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 26, 2022 पर 4:39 PM
नौकरीपेशा EPF में बदल सकते हैं नॉमिनी का नाम, 6.5 करोड़ लोग कर सकते हैं ऑनलाइन प्रोसेस
नौकरीपेशा EPF में बदल सकते हैं नॉमिनी का नाम, 6.5 करोड़ लोग कर सकते हैं ऑनलाइन प्रोसेस

नौकरीपेशा लोगों के लिए काम की खबर है। EPF मेंबर्स कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की वेबसाइट पर लॉगइन कर अपना नॉमिनी चुन सकते हैं। आप ये काम ऑलाइन कर सकते हैं। ईपीएफओ ने साथ ही यह भी सुविधा दी है कि खाताधारक जितनी बार चाहे, उतनी बार नॉमिनी का नाम बदल सकते हैं। EPFO ने इस बारे में ट्वीट कर भी कहा है कि सब्सक्राइबर्स को अपने परिवार को सोशल सिक्योरिटी उपलब्ध कराने के लिए ई-नॉमिनेशन को भरना चाहिए। यह प्रक्रिया आसान है और इसका यूट्यूब लिंक भी शेयर किया हुआ है।

आप ऑनलाइन जोड़ सकते हैं नॉमिनी का नाम

नॉमिनेशन को ऑनलाइन भरने के लिए सब्सक्राइबर्स को EPFO की वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद सर्विस ऑप्शन में जाकर ड्रॉपडाउन में फॉर एंप्लॉयीज को चुनें। इसके बाद मेंबर UAN/Online Service (OCS/OTCP) पर क्लिक करें।

इसमें अपने UAN और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें। अपने फैमिली डिक्लेयरेशन को अपडेट करने के लिए यस पर क्लिक करें। इसके बाद ऐड फैमिली डिटेल्स पर क्लिक करना होगा। इसमें नॉमिनेशन डिटेल्स पर क्लिक कर साझा की जाने वाली कुल राशि भरें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें