EPF सब्सक्राइबर्स के अकाउंट्स में जल्द ही उनके पीएफ का इंटरेस्ट जमा कर दिया जाएगा। आप अपने पासबुक के जरिए यह चेक कर सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा जमा हुआ है या नहीं। आप EPFO वेबसाइट के जरिए अपने पासबुक को चेक कर सकते हैं। आइये जान लेते हैं कि ऑनलाइन तरीके से पासबुक को कैसे ऐक्सेस किया जा सकता है।
UAN के जरिए ऐक्सेस कर सकते हैं पासबुक
EPF सब्सक्राइबर्स ईपीएफओ की वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप के जरिए अपनी ईपीएफओ पासबुक को ऑनलाइन तरीके से ऐक्सेस कर सकते हैं। हालांकि ऐसा करने के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। मेंबर के पासबुक को इंटरेस्ट के साथ अपडेट करना एक तरह का इंट्री प्रोसेस है। जिस तारीख को मेंबर के पासबुक में इंटरेस्ट को जमा किया जाता है उसका कोई वास्तविक वित्तीय असर नहीं होता है। इसी वजह से अगर आपके पासबुक में इंटरेस्ट अपडेट देर से होता है तो ऐसी स्थिति में कोई भी वित्तीय नुकसान नहीं होगा।
बकाया निकालने के बाद भी कैलकुलेट होता है इंटरेस्ट
अगर कोई मेंबर अपने पासबुक में इंटरेस्ट अपडेट होने से पहले ही बकाये की निकासी कर लेता है तो उस स्थिति में भी उसके दावे के निपटारे के वक्त दिए जाने वाले इंटरेस्ट को कैलकुलेट किया जाता है। ऑटोमैटिक सिस्टम के जरिए तय तारीख पर पासुबक में इंटरेस्ट को ऐड कर दिया जाता है।
ऑनलाइन तरीके से जमा कर सकते हैं हाइयर पेंशन का फॉर्म
इसी बीच EPFO ने हाइयर पेंशन का ऑप्शन चुनने वालों के लिए जॉइंट ऑप्शन फॉर्म जमा करने की ऑनलाइन तारीख को 26 जून तक बढ़ा दिया है। इस महीने की शुरुआत में, श्रम मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि उच्च पेंशन का विकल्प चुनने वाले ग्राहकों के लिए मूल वेतन का 1.16 प्रतिशत अतिरिक्त योगदान ईपीएफओ द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में नियोक्ताओं के योगदान से प्रबंधित किया जाएगा। EPFO ने फाइनेंशियल ईयर 2023 के लिए प्रोविडेंट फंड पर ब्याज को बढ़ा कर 8.15 फीसदी का कर दिया है।