कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सदस्य जो कि ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो उनके लिए एक राहत भरी खबर है। सरकार की तरफ से ज्यादा पेंशन पाने के लिए अप्लाई करने के सीमा को बढ़ा दिया गया है। अब इसके लिए आवेदन करने के लिए समय सीमा को आगे बढ़ा कर 11 जुलाई तक कर दी गई है। इससे पहले भी दो बार इसके लिए समय सीमा को आगे बढ़ाया जा चुका है। बता दें कि ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार भी इसके लिए अप्लाई करने की समय सीमा को आगे बढ़ाया जा सकता है। दरअसल कई सारे लोगों को इसे भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
कौन कौन कर सकता है इसके लिए आवेदन
EPFO के तहत ज्यादा पेंशन पाने के लिए कुछ कंडीशन भी बनाई गई है। दरअसल 1 सितंबर 2014 या फिर उसके बाद जो भी कर्मचारी ईपीएस में शामिल हुए हैं और उनकी बेसिक सैलरी 15 हजार रुपये मंथली से ज्यादा है तो वे ईपीएस के तहत ज्यादा पेंशन पाने के हकदार नहीं होंगे। मौजूदा वक्त में मैक्सिमम पेंशन पाने योग्य सैलरी भी 15 हजार रुपये मंथली है। आइये अब ये भी समझ लेते हैं कि ईपीएफओ के सदस्य ज्यादा पेंशन पाने के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं?
ऐसे कर सकते हैं ज्यादा पेंशन पाने के लिए अप्लाई
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के एलिजिबल सदस्य जो भी ज्यादा पेंशन पाने के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनको अपने नजदीकी लोकल ईपीएफओ ऑफिस जाकर एक आवेदन फॉर्म को फिल करना होगा। इसके अलावा आपको फॉर्म भरने के बाद सारे डॉक्युमेंट्स को सबमिट करना होगा। इसके बाद आपको इसके वैलिडेशन के लिए आवेदन फॉर्म में पिछले सरकारी नोटिफिकेशन में दिए गए आदेश के मुताबिक डिस्क्लेमर को भी शामिल करना होगा। इसमें हर एक अप्लीकेशन का आंकड़ा डिजिटल होगा और इसके बाद आपको एक रसीद नंबर भी जारी किया जाएगा। ज्यादा पेंशन के अप्लीकेशन के आवेदन की जांच के बाद जो भी फैसला लिया जाएगा उसे मेल या फिर एसएमएस के जरिए बता भी दिया जाएगा।