EPFO: एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाजेशन (EPFO) ने हाल में पीएफ पर मिलने वाली ब्याज की दरें तय की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जून तक आपके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा आ सकता है। ऐसे में आप पहले अगर चेक करना चाहते हैं, कि आपके पीएफ खाते में कितना पैसा है, यह आप एक SMS भेजकर चेक कर सकते हैं। यहां आपको चार तरीके बता रहे हैं जिनके जरिये आप अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।
इस तरह घर बैठे देखें EPF Balance
SMS के जरिए: EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN (भाषा) भेजना है। LAN का मतलब आपकी भाषा से हैं। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है। हिंदी में जानकारी पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा।
मिस्ड कॉल के जरिए: आप चाहें तो एक मिस्ड कॉल के जरिए भी अपना EPF बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना है।
वेबसाइट के जरिए: ऑनलाइन अपना बैलेंस देखने के लिए EPF पासबुक पोर्टल पर विजिट करें। इस पोर्टल पर अपना UAN और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें। इसमें Download/View Passbook पर क्लिक करें और फिर आपके सामने पासबुक खुलेगा जिसमें बैलेंस देख सकते हैं।
उमंग ऐप के जरिए: अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप ऐप के जरिए भी जब चाहें अपना ईपीएफ बैलेंस देख सकते हैं। इसके लिए उमंग ऐप खोलकर EPFO पर क्लिक करें। इसमें Employee Centric Services पर क्लिक करें और इसके बाद View Passbook पर क्लिक कर UAN और पासवर्ड डालें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसे दर्ज करने के बाद EPF बैलेंस देख सकते हैं।
EPFO ने फिस्कल ईयर 2021-2022 के लिए ब्याज दर 8.1% तय किया है। ब्याज तय होने के बाद से ज्यादातर सभी नौकरीपेशा इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि पीएफ (Provident Fund - PF) का ब्याज उनके खाते में जल्द से जल्द आएगा। अगर मीडिया में आ रही खबरों को माने तो ईपीएफओ पीएफ पर ब्याज जून महीने तक ट्रांसफर कर सकता है। ईपीएफओ के तय किये गए ब्याज पर एक बार वित्त मंत्रालय की मुहर लगना बाकी है।
बीते 10 साल में सबसे कम ब्याज
सरकार से इस बार नौकरीपेशा लोगों को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि यह ब्याज पिछले 40 साल में सबसे कम है। EPFO ने फिस्कल ईयर 2021-2022 के लिए ब्याज दर 8.1% तय की है, यह पिछले 10 साल में सबसे कम ब्याज है। सरकार के इस फैसले से EPFO के करीब 6 करोड़ लोगों को झटका लगा है। पिछले फिस्कल ईयर में PF पर 8.5% ब्याज मिल रहा था।
इसके पहले कितना मिलता था ब्याज?
EPFO ने फिस्कल ईयर 2019-2020 में 8.5% ब्याज दिया था। उसके बाद फिस्कल ईयर 2020-2021 में भी 8.5% ही ब्याज मिला था। जबकि 2018-19 में EPFO ने 8.65% ब्याज दिया था। फिस्कल ईयर 2017-18 में 8.55% ब्याज मिला। फिसक्ल ईयर 2016-17 में 8.65% ब्याज मिला और फिस्कल ईयर 2015-16 में 8.8% ब्याज मिला था।