Get App

EPFO: पीएफ खाते में जल्द आएगा पैसा, एक SMS भेजकर चेक कर सकते हैं बैलेंस- जानें तरीका

आपके पीएफ खाते में कितना पैसा है, यह आप एक SMS भेजकर भी अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 06, 2022 पर 5:54 PM
EPFO: पीएफ खाते में जल्द आएगा पैसा, एक SMS भेजकर चेक कर सकते हैं बैलेंस- जानें तरीका
EPFO: पीएफ खाते में जल्द आएगा पैसा, एक SMS भेजकर चेक कर सकते हैं बैलेंस- जानें तरीका

EPFO: एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाजेशन (EPFO) ने हाल में पीएफ पर मिलने वाली ब्याज की दरें तय की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जून तक आपके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा आ सकता है। ऐसे में आप पहले अगर चेक करना चाहते हैं, कि आपके पीएफ खाते में कितना पैसा है, यह आप एक SMS भेजकर चेक कर सकते हैं। यहां आपको चार तरीके बता रहे हैं जिनके जरिये आप अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।

इस तरह घर बैठे देखें EPF Balance

SMS के जरिए: EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN (भाषा) भेजना है। LAN का मतलब आपकी भाषा से हैं। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है। हिंदी में जानकारी पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा।

मिस्ड कॉल के जरिए: आप चाहें तो एक मिस्ड कॉल के जरिए भी अपना EPF बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें