Jeevan Pramaan Patra: ईपीएफओ ने लाइफ सर्टिफिकेट के लिए जारी की नई गाइडलाइंस, जानें डिटेल्स

Jeevan Pramaan Patra: पेंशनभोगी अपना सालाना जीवन प्रमाण पत्र या लाइफ सर्टिफिकेट ऑनलाइन जमा कर सकते हैं

अपडेटेड Nov 01, 2022 पर 4:32 PM
जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी। ये

Jeevan Pramaan Patra: पेंशनभोगी अपना सालाना जीवन प्रमाण पत्र या लाइफ सर्टिफिकेट ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। कई पेंशनभोगी पहले ही अपना जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा कर चुके हैं क्योंकि 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच में लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना था। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने बताया है कि यदि आपकी पेंशन एक साल से कम समय पहले शुरू हुई थी, या आपने इसे दिसंबर 2021 में जमा किया है, तो नवंबर 2022 में जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

घर से जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

अब जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी। ये काम अब आप अपनी सहूलियत से घर बैठे कर सकते हैं। यहां आपको डोरस्टेप सर्विस बुक करने का तरीका बता रहे हैं।


डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र के लिए ऐसे करें अप्लाई

स्टेप 1: जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए डोरस्टेप बैंकिंग ऐप डाउनलोड करें।

स्टेप 2: आप अपने बैंक की डोरस्टेप सर्विस का चुनाव करें।

स्टेप 3: अपना पेंशन खाता नंबर दर्ज करें और वैलिडेट करें।

स्टेप 4: पेमेंट कर दें।

स्टेप 5: अपना रिक्वेस्ट को सबमिट कर दें।

एजेंट आएगा आपके दरवाजे

आपको डोरस्टेप सर्विस के लिए आने वाले एजेंट का नाम और पता SMS पर आ जाएगा। जीवन प्रमाणपत्र सबमिट करने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एजेंट आपके घर आएगा।

क्या होता है जीवन प्रमाण प्रमाणपत्र? (What is Life Certificate for Pensioners)

जीवन प्रमाण प्रमाणपत्र भारत सरकार की पेंशन योजना का डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र है। यह पेंशनभोगियों के लिए आधार आधारित डिजिटल सर्विस है जो बायोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन पर आधारित है और पेंशनर्स इसके जरिये अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। ये सरकार के लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने वाले तरीकों में एक तरीका है लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का।

सर्विस सेंटर भी जाकर कर सकते हैं जमा

पेंशनर्स अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। पेंशनर्स पोस्ट ऑफिस जाकर भी लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

 

Share Market Live -सेंसेक्स 61000 के ऊपर, निफ्टी 18,100 के निकला पार, हरे निशान में सभी सेक्टर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।