EPF मेंबर्स कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य अगले तीन दिनों में यानी 31 मार्च से पहले अपना एक काम निपटा लें क्योंकि नहीं करने पर आपका पीएफ का पैसा फंस सकता है। ईपीएफओ के अंशधारको को 31 मार्च से पहले अपने पीएफ खाते का नॉमिनी की डिटेल फाइल करनी है। ऐसा नहीं होने पर आप 31 मार्च के बाद पीएफ की पासबुक ऑनलाइन चेक नहीं कर पाएंगे।
