Get App

मोदी सरकार नें 6.47 करोड़ खातों में दिया PF ब्याज का पैसा, तुरंत चेक करें अपना बैलेंस

Epfo transferred pf interest in more than 6 crore pf account of EPF members check balance with SMS

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 13, 2021 पर 7:53 PM
मोदी सरकार नें 6.47 करोड़ खातों में दिया PF ब्याज का पैसा, तुरंत चेक करें अपना बैलेंस
EPFO

PF Balance: मोदी सरकार की तरफ से EPFO नें EPF सदस्यों के पीएफ खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया है। EPFO ने सभी नौकरीपेशा कर्मचारियों के खाते में पीएफ का ब्याज ट्रांसफर कर दिया है। EPFO ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया कि PF अकाउंट में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 8.50 फीसदी का ब्याज आ गया है। अब तक 6.47 करोड़ अकाउंट्स में ब्याज खातों में डाल दिया है।

मोदी सरकार की तरफ से EPFO प्रोविडेंट फंड (PF) सब्सक्राइबर के खातों में ब्याज का पैसा (PF interest) ट्रांसफर कर चुका है। आप इन तरीकों से चेक कर सकते हैं बैलेंस..

1- SMS के जरिए चेक कर सकते हैं बैलेंस

EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN (भाषा) भेजना है। LAN का मतलब आपकी भाषा से हैं। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है। हिंदी में जानकारी पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें