Farmers Electric Bill: महाराष्ट्र में किसानों को एकनाथ शिंदे सरकार ने बड़ी राहत दी है। जिन किसानों को बारिश से नुकसन हुआ है। उनके लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस साल सितंबर-अक्टू महीने में जमकर बारिश हुई थी। जिससे किसानों को काफी नुकासन हुआ था। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को बिजली बिल जमा करने में छूट दी है। सरकार ने ऐलान किया है कि जिन किसानों को बारिश से नुकसान हुआ है। उन्हें 2 महीने का बिजली बिल नहीं जमा करना होगा। सरकार के इस कदम से किसानों को काफी फायदा होगा।
महाराष्ट्र सरकार ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीश ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य की बिजली इकाइयों से जुड़ी एजेंसियां ऐसे किसानों पर बिल जमा करने के लिए दबाव नहीं डालेंगी। जिन्हें बारिश की वजह से काफी नुकसान पहुंचा है। इन किसानों को दो महीने का बिजली बिल नहीं जमा करना पड़ेगा।
हालांकि देवेंद्र फडणवीश ने ये भी कहा कि किसान बिजली बिल चुकाने में समर्थ है। उन्हें बिजली बिल भरना होगा। सरकार के ऐलान का मतलब ये हुआ कि महाराष्ट्र में भारी बारिश से प्रभावित किसानों को सितंबर और अक्टूबर महीने का बिजली बिल नहीं भरना होगा। देवेंद्र फडणवीश ने कहा कि मैंने राज्य की बिजली कंपनियों के अधिकारियों को आदेश दिया है कि किसानों को बिजली बिल जमा करने के लिए दबाव नहीं डाला जाए। खासकर ऐसे किसानों पर जिनकी फसल भारी बारिश की वजह से बर्बाद हो गई है। इसके साथ अधिकारियों को कहा गया है कि किसानों से सिर्फ इसी सीजन का बिजली बिल ही वसूला जाए।
इन किसानों का नहीं कटेगा कनेक्शन
वहीं फडणवीश ने आगे कहा कि जिन किसानों का बिजली बिल लंबे समय से बकाया है। उनके कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई चल रही। ऐसे में अगर वो किसान सिर्फ इस सीजन का बिजली बिल भर देते हैं तो उनका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। जिससे इन किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
हजारों करोड़ का बिल बकाया
महाराष्ट्र की बिजली वितरण कंपनी MSEDCL के मुताबिक, सिर्फ पश्चिमी महाराष्ट्र के किसानों पर ही 8,000 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है। कंपनी ने यह भी कहा है कि अगर किसान बिजली बिल भरते हैं तो उन्हें 50 फीसदी छूट दी जाएगी। फिलहाल डिप्टी सीएम के इस ऐलान से किसानों को बड़ी राहत मिल गई है।