पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना में किसानों को मिलता है 3 लाख रुपये तक का लोन, जानें क्या आप भी उठा सकते हैं योजना का फायदा

हरियाणा सरकार की पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना किसानों को जानवरों को पालने और उनसे जुड़े कारोबार को करने के लिए पैसा उपलब्ध करवाती है। इस योजना के तहत राज्य के किसान काफी कम इंटरेस्ट रेट पर 3 लाख रुपये तक का लोन हासिल कर सकते हैं। हरियाणा सरकार की इस योजना को शुरू करने के पीछे की वजह पशुपालन कारोबार को आगे बढ़ाना है

अपडेटेड Jun 18, 2023 पर 3:59 PM
हरियाणा सरकार की पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना किसानों को जानवरों को पालने और उनसे जुड़े कारोबार को करने के लिए पैसा उपलब्ध करवाती है

किसानों की इनकम को बढ़ाने और उनको आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए केंद्र और अलग अलग राज्यों की सरकारों की तरफ से कई सारी योजनाओं को संचालन किया जा रहा है। इसी तरह से हरियाणा सरकार भी अपने किसानों की भलाई के लिए पशु किसान क्रेडिट कार्ड नाम से एक स्कीम चला रही है। यह योजना किसानों के लिए खासी फायदेमंद भी साबित हो सकती हैं। ऐसे में आइये इस योजना की खासियतों और इसकी डिटेल के बारे में भी जान लेते हैं।

क्या है ये योजना

हरियाणा सरकार की पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना किसानों को जानवरों को पालने और उनसे जुड़े कारोबार को करने के लिए पैसा उपलब्ध करवाती है। इस योजना के तहत राज्य के किसान काफी कम इंटरेस्ट रेट पर 3 लाख रुपये तक का लोन हासिल कर सकते हैं। हरियाणा सरकार की इस योजना को शुरू करने के पीछे की वजह पशुपालन कारोबार को आगे बढ़ाना है।

PM Kisan Yojana: करोड़ों किसानों को खुशखबरी! इस दिन मिलेंगे 2000 रुपये, ऐसे करें चेक


जानिये कितने पैसे ले सकते हैं उधार

हरियाणा सरकार की पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना में राज्य के किसान कम से कम 1 लाख 60 हजार रुपये और ज्यादा से ज्यादा 3 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इस योजना के तहत सरकार सुअर के लिए 16,327 रुपये, भेंड़ और बकरी के लिए 4,063 रुपये और भैंस के लिए 60,249 रुपये का लोन देती है। बता दें कि इस योजना का बेनिफिट केवल हरियाणा राज्य के किसानों को ही मिल सकता है।

उपलब्ध करवाने होंगे ये दस्तावेज

हरियाणा सरकार की पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना में अप्लाई करने के लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक खाता डिटेल, पासपोर्ट साइज फोटो और राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा आपको इस योजना के तहत लोन लेने के लिए पशु का स्वास्थ प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करवाना होगा। पहले बैंक की तरफ से आपके सारे दस्तावेजों की जांच की जाएगी उसके 15 दिनों के बाद आपको लोन के पैसे मिल जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।