ITR फाइल करना है मिनटों का खेल, केवल फॉलो करें ये सिंपल से स्टेप

हर एक टैक्स पेयर्स के लिए आईटीआर फाइल करना जरूरी होता है। हालांकि कई सारे टैक्स पेयर्स ऐसे भी होते हैं जिनको इनकम टैक्स भरे जाने के प्रोसेस के बारे में पता नहीं होता है। अगर आपको भी आईटीआर भरने में दिक्कत आती है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कुछ बेहद ही आसान ऑनलाइन स्टेप्स को फॉलो करके अपना आईटीआर फाइल कर सकते हैं। आइये आईटीआर फाइल करने के स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के बारे में भी जान लेते हैं

अपडेटेड Jun 20, 2023 पर 7:57 PM
इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने का प्रोसेस शुरू हो गया है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल (ITR) करने की डेडलाइन 31 जुलाई तक है

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने का प्रोसेस शुरू हो गया है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल (ITR) करने की डेडलाइन 31 जुलाई तक है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाले कई सारे लोगों के पास फॉर्म 16 अवेलबल करा दिया गया है। कई सारे एक्सपर्ट्स ऐसी सलाह देते हैं कि हड़बड़ी और गलतियों से बचने के लिए हमें लास्ट डेट का इंतजार करने की बजाय लास्ट डेट से पहले ही अपना आईटीआर फाइल कर लेना चाहिए।

ITR फाइल करना है जरूरी

हर एक टैक्स पेयर्स के लिए आईटीआर फाइल करना जरूरी होता है। हालांकि कई सारे टैक्स पेयर्स ऐसे भी होते हैं जिनको इनकम टैक्स भरे जाने के प्रोसेस के बारे में पता नहीं होता है। अगर आपको भी आईटीआर भरने में दिक्कत आती है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कुछ बेहद ही आसान ऑनलाइन स्टेप्स को फॉलो करके अपना आईटीआर फाइल कर सकते हैं। आइये आईटीआर फाइल करने के स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के बारे में भी जान लेते हैं।

ITR Filing : इनकम टैक्सेबल नहीं है तो भी फाइल करें ITR, होंगे ये 5 फायदे


क्या है ITR फाइल करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए सबसे पहले इनकम टैक्स ई फाइलिंग पोर्टल पर जाएं। इसके बाद आपको यहां पर अपना यूजर आईडी यनी कि पैन कार्ड, पासवर्ड और कैप्चा कोड को इंटर करके लॉगइन करना होगा। इसके बाद आपको ई-फाइल मेन्यू पर क्लिक करके इनकम टैक्स रिटर्न के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपनी इनकम और दूसरे फैक्टर्स के आधार पर अपने हिसाब से सही इनकम टैक्स रिटर्न के फॉर्म को सेलेक्ट करना होगा। अगर आपके पास फॉर्म 16 है तो आप ITR-1 या ITR-2 में से किसी एक को सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद आपको असेसमेंट ईयर को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको फॉर्म में भरे गए सभी डेटा को वैलिडेट करना होगा और उसे सबमिट करना होगा। अपना रिटर्न जमा करने के बाद आपको आधार ओटीपी के जरिए उसे वेरिफाई भी करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।