Financial Tips: कर्ज के भंवर में फंस गए हैं तो अपनाएं ये टिप्स, आपकी मुश्किलें हो सकती हैं कम

Financial Tips: कई बार फिजूलखर्ची या फिर आर्थिक संकट में लिया गया कर्ज चुकाना बेहद मुश्किल हो जाता है। समय के साथ यह कर्ज बढ़ता बढ़ता ही जाता है। ऐसे में कुछ ऐसे फाइनेंशियल टिप्स अपनाएं ताकि कर्ज के जाल से बाहर निकल सकें

अपडेटेड Aug 09, 2022 पर 2:24 PM
एक कर्ज चुकाने के लिए कभी दूसरा कर्ज नहीं लेना चाहिए।

Financial Tips: जीवन में कभी-कभी लोगों को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ता है। हालांकि सभी कोशिश करते हैं कि उनके साथ ऐसा न हो। आम तौर पर लोग आर्थिक संकट में फंसने पर कर्ज लेते हैं। लेकिन कर्ज चुकाना सबके लिए आसान नहीं होता है। कई बार लोग पुराना कर्ज चुकाने के लिए नया कर्ज लेते हैं। ऐसे में कभी-कभी कर्ज लेना भी बड़ी मुसीबत बन जाती है। लिहाजा ऐसी परिस्थिति आने पर घबराएं नहीं। बल्कि कुछ ऐसे टिप्स अपनाएं। जिससे आप कर्ज के भंवर से बाहर निकल सकते हैं।

अपनाएं ये टिप्स

अगर कर्ज के जाल में फंसे हैं तो सबसे पहले छोटे कर्ज चुकाना चाहिए। इस तरह के कर्ज एकमुश्त चुकाए जा सकते हैं। वहीं अगर आपने एक से अधिक कर्ज ले रखा है तो उनके लिए अलग-अलग बजट बनाएं। अगर अचानक आपके पास पैसा आ जाए तो तय करें कि पहले कौन सा कर्ज चुकाना है। अगर आपके ऊपर कोई बड़ा लोन है तो उसे रीस्ट्रक्चर करवाया जा सकता है। यह सुविधा कई बैंक मुहैया कराते हैं। इस प्रक्रिया में क्रेडिट कार्ड की बकाया रकम को पर्सनल लोन में बदल दिया जाता है। साथ ही पेनाल्टी भी माफ कर दी जाती है।

Cash Limit Home: घर में कितना रख सकते हैं कैश, जानिए क्या हैं इनकम टैक्स के नियम


इन बातों का भी रखें ध्यान

कर्ज में फंस जाने पर अगर कहीं से दूसरा कर्ज नहीं मिल रहा तो ऐसे समय में आपकी प्रॉपर्टी वित्तीय संकट से निपटने में मदद कर सकती है। आप अपनी बचत का इस्तेमाल भी कर्ज चुकाने के लिए कर सकते हैं। प्रॉपर्टी को गिरवी रखकर या फिर कुछ हिस्सा बेचकर बड़े लोन को चुकता कर कर्ज के जाल से बाहर निकल सकते हैं। अगर आपने शेयर (Stocks) में निवेश किया है तो इनकी मदद से कर्ज के संकट से छुटकारा पा सकते हैं। एक कर्ज को चुकाने के लिए कभी भी दूसरा कर्ज न लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।