31 मार्च 2022 को वित्त वर्ष (Financial Year) खत्म हो रहा है। ये कई बड़े फाइनेंस से जुड़ें कामों की डेडलाइन भी होती है। यदि फाइनेंस से जुड़े कामों को 31 मार्च 2022 तक पूरा नहीं करते तो आपको 1 अप्रैल से यानी नए वित्त वर्ष में परेशानी हो सकती है। 1 अप्रैल 2022 से नया वित्त वर्ष शुरू हो जाएगा। यहां आपको ऐसे ही पांच कामों के बारे में बता रहे हैं जो आपको 31 मार्च से पहले तक निपटा लेने हैं।
