SBI एक बार फिर बढ़ा सकता है Fixed Deposit पर ब्याज, RBI के रेपो रेट बढ़ाने का दिखेगा असर

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एक बार फिर Fixed Deposit पर ब्याज बढ़ा सकता है। SBI के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने कहा कि बैंक एक बार फिर FD पर ब्याज बढ़ाएगा

अपडेटेड Jun 10, 2022 पर 11:00 AM
SBI एक बार फिर बढ़ा सकता है Fixed Deposit पर ब्याज दरें।

SBI Fixed Deposit Rate: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एक बार फिर Fixed Deposit पर ब्याज बढ़ा सकता है। SBI के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने कहा कि बैंक एक बार फिर FD पर ब्याज बढ़ाएगा। SBI प्रमुख का बयान रिजर्व बैंक के रेपो रेट बढ़ाने के बाद आया है। कल RBI ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइट यानी 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को रेपो दर को 50 आधार अंक बढ़ाकर 4.90 प्रतिशत कर दिया है। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद SBI बैंक की तरफ से FD पर ब्याज बढ़ाने की घोषणा की गई है। खारा ने कहा कि बैंक पहले भी FD पर ब्याज बढ़ा चुका है। अब RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद इसमें एक बार और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।


अभी ये हैं ब्याज दरें

फिलहाल एसबीआई के ग्राहकों को 12 महीने से 24 महीने की अवधि के लिए खोली गई एफडी पर 5.10 फीसदी की ब्याज मिलता है। अगर आप तीन से पांच साल की अवधि के लिए एफडी खोलते हैं तो एफडी पर ब्याज दर 5.45 फीसदी होगा।

बढ़ जाएगी EMI

आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ग्राहकों के लोन की EMI भी महंगी हो जाएगी। रेपो रेट बढ़ने से लोन महंगा हो जाता है क्योंकि बैंक भी अपना MCLR रेट बढ़ा देते हैं। MCLR रेट बढ़ने पर लोन महंगा हो जाता है। RBI ने बुधवार 8 जून को क्रेडिट पॉलिसी जारी करते हुए रेपो रेट में आधा परसेंट की बढ़ोतरी कर दी। इसके साथ ही आरबीआई ने सिस्टम से धीरे-धीरे नकदी कम करने के संकेत भी दिये थे। पॉलिसी के बाद SBI ने कहा था कि अब EMI जल्द बढ़ने वाली है।

Railway के टेंडर्स में ऐसे हो रहा था बड़ा ‘खेल’, अब CCI ने लगाई 7 कंपनियों पर पेनाल्टी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।